{"_id":"5a55079d4f1c1b4a198b5b34","slug":"91515521949-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मजदूर की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मजदूर की दबकर मौत
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अटरिया (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को ईंट लेकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे ट्रॉली पर सवार एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया।
थाना क्षेत्र के जसूपुर सरौरा निवासी लक्ष्मण (24) क्षेत्र के हिंद ब्रिक फील्ड ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। सोमवार को वह ईंट-भट्ठे से ईंट लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कहीं जा रही थी। रास्ते में अटरिया बेरसापुर मार्ग पर ग्राम धरावां के पास ट्रैक्टर ट्रॉली समेत अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रॉली पर सवार मजदूर लक्ष्मण ट्राली के नीचे दब गया।
स्थानीय नागरिकों ने कड़ी मशक्कत से ट्रॉली को सीधा करके मजदूर को बाहर निकाला। तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच लक्ष्मण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।