फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   धूप में भी सिहराती रहीं बर्फीली हवाएं

धूप में भी सिहराती रहीं बर्फीली हवाएं

Sun, 17 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
धूप में भी सिहराती रहीं बर्फीली हवाएं
धूप में भी सिहरन पैदा कर रही बर्फीली हवा
विज्ञापन


सीतापुर। धूप पाकर पहाड़ों की पिघली बर्फ के चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिले में रविवार को ठंडी हवा ने इसका अहसास भी कराया। सुबह हल्की धुंध के बाद सूर्यदेव ने अपनी चमक तो बिखेरी पर बर्फीली हवा लगातार शरीर में चुभती रहीं। तेज सर्द हवा के चलते धूप का कोई असर नहीं हुआ। लिहाजा, दिन में भी लोगों को जैकेट, स्वेटर व टोपी से बदन ढककर बाहर निकलना पड़ा।
ठंड के चलते रविवार की छुट्टी का लुत्फ लोगों ने घर पर ही उठाया। शहर की बाजार व सड़कें सूनीं रहीं। वहुत जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकले लेकिन शाम गहराते ही गलन बढ़ने पर घरों में दुबक गए। शाम आठ बजे के बाद शहर में सन्नाटा पसर गया। दिन में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह की शुरुआत हल्की धुंध व बर्फीली हवा के बीच हुई। सुबह 7 बजे तक धुंध छंट गई। इसके बाद 7:30 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए। सुबह 9 बजे तक धूप तेज जरूर हुई लेकिन ठंडी हवा लोगों में लगातार सिहरन भरती रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद धूप निकलने पर जब बर्फ पिघलती है, तो हवा में नमी व ठंडक घुल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों से चलने वाली यही बर्फीली हवा मैदानी इलाकों में शीतलहर बनकर लोगों को बेहाल करती हैं। रविवार को पहाड़ों से आने वाली इसी बर्फीली हवा ने जिले में गलन बढ़ा दी। दिन में 8 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सर्द हवा की वजह से रविवार की छुट्टी लोगों ने घर में बिताना ही बेहतर समझा। घरों से कम लोग ही बाहर निकले। रोजाना के मुकाबले शहर में चहल-पहल भी कम नजर आई।


गलन से राहत पाने को लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शाम गहराने पर लोग घरों में जा दुबके। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव के बावजूद गलन महसूस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed