{"_id":"68f28f6560c860f9340b8684","slug":"90-subsidy-will-be-given-for-rose-cultivation-sitapur-news-c-102-1-slko1052-142562-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गुलाब की खेती के लिए मिलेगा 90 फीसदी अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गुलाब की खेती के लिए मिलेगा 90 फीसदी अनुदान
Sat, 18 Oct 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। उद्यान विभाग में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पुष्प क्षेत्र विस्तार के लिए ग्लेडियोलस की खेती के लक्ष्य प्राप्त हुए है, जिसमें लागत मूल्य का 40 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। अनुसूचित जाति व जनजाति के किसानों के लिए औद्यानिक विकास योजना में गुलाब की खेती के भी लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। जिसमें लागत मूल्य का 90 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए किसान पंजीकण कराकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक किसान आवश्यक दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी व पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, मोबाईल नंबर के साथ उद्यान विभाग की बेवसाईट dbt.uphorticulture.in पर पंजीकरण कराएं। योजना का लाभ प्रथम आवक- प्रथम पावक के आधार पर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, राजकीय पौधशाला परिसर, स्वरूपनगर से सम्पर्क किया जा सकता है। (संवाद)