{"_id":"6035498d8ebc3ee97c56fd3b","slug":"90-liters-of-nepalese-oil-sold-in-the-district-sitapur-news-lko5664085182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बिक रहा 90 लीटर नेपाली तेल सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बिक रहा 90 लीटर नेपाली तेल सीज
विज्ञापन
तामसेनगंज चौकी के पास दूध डेयरी पर छापेमारी करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने तेल में खेल करने वालों पर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। शहर के एक खाद्य पदार्थों के डिस्ट्रीब्यूटर के ठिकाने पर छापा मारा तो वहां पर नेपाली तेल बरामद हुआ। तेल में मिलावट होने की आशंका पर करीब 90 लीटर तेल सीज कर दिया है। गोदाम में काफी गंदगी मिली। टीम ने तेल का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक हरीशंकर लाल शुक्ला व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर के पड़ाव स्थित गौरव डिस्ट्रीब्यूटर के वहां छापा मारा। यहां पर एक कोने पर छह तेल के पीपे रखे हुए थे। इन पर नमस्ते ब्रांड का रिफाइंड सोयाबीन तेल लिखा हुआ था। टीम ने जब गहनता से तेल की जांच की तो उस पर नेपाल का बना हुआ तेल लिखा हुआ था।
यह जिले में कैसे पहुंचा तो व्यापारी ने बताया कि लखनऊ से इसको खरीदकर लाते है। लेकिन तेल पर अपने देश के डिस्ट्रीब्यूटर का कोई जिक्र नहीं था। इस पर टीम ने मिलावट की आशंका को देखते हुए इसका एक नमूना भरा। वहां पर भारी मात्रा में गंदगी मिली। इस पर टीम ने तेल के छह पीपे करीब 90 लीटर तेल को सीज कर दिया है। जबकि इसी व्यापारी के यहां करीब एक साल पहले टीम ने खाद्य तेल का नमूना भरा था। वह नमूना भी जांच में फेल हो गया था।
विज्ञापन
दूध के खिलाफ भी चला अभियान
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दूध में मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने सदर तहसील में एमसीसी लखीमपुर डेयरी लखनऊ रोड से दूध के दो नमूने भरे। खन्ना डेयरी लालबाग से मिश्रिख दूध के दो नमूने संग्रहित किए। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।
मिलावट खोरों के खिलाफ छापा मारकर अभियान चलाया जा रहा है। नेपाली तेल मिलने पर सीज करने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा दूध के नमूने लिए गए है। जांच के लिए इनको भेज दिया गया है।
संतोष कुमार श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी