फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   8th class procession took place amidst tight security

Sitapur News: कड़ी सुरक्षा के बीच निकला आठवीं का जुलूस

Fri, 13 Sep 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 13 Sep 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
8th class procession took place amidst tight security
जुलूस में शामिल अकीदतमंद।
महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर में ऐतिहासिक आठवीं का जुलूस बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। कर्बला में शाम को गमगीन माहौल के बीच ताबूत व ताजिये सुपुर्द-ए-खाक किए गए।
विज्ञापन

राजा किला से आठवीं का जुलूस दोपहर एक बजे निकला। जिसका नेतृत्व महमूदाबाद राजा के बेटे प्रोफेसर डॉ. अली खान ने किया। शाही साज-सज्जा के साथ निकले जुलूस में ऊंट, अलम, दुलदुल, ताबूत व ताजिये आदि शामिल थे। जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ आगे बढ़ा। जुलूस में लोगों ने मर्सिया ख्वानी व जंजीरी मातम किया।
विज्ञापन

जुलूस पुरानी बाजार स्थित जामा मस्जिद पहुंचा। जामा मस्जिद में झूले के साथ अंदर जाने के लिए किले के प्रबंधन द्वारा चिह्नित कराए गए शिया समुदाय के 12 लोगों को प्रशासन ने निर्धारित समय 3.15 बजे प्रवेश करवाया। जुलूस गहवारा 15 मिनट बाद सजाकर मस्जिद से बाहर वह लोग निकले और जुलूस में गहवारे के साथ अन्य लोग भी शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जामा मस्जिद से गहवारा निकलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली और जुलूस कर्बला की ओर बढ़ गया। जुलूस में अंजुमन अब्बासिया, अंजुमन हैदरी, अंजुमन सज्जादिया मातम करती चल रही थीं। नोहख्वानी और सीनाजनी के साथ ताबूत और ताजियों को लोगों ने नम आंखों से कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया। पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी, इलाका हुसैन, अब्बास जैदी, बब्बू मियां, एजाज रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed