फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   84 Kosi circumnavigation route digging probe, sending samples

Sitapur News: 84 कोसी परिक्रमा मार्ग खोदकर जांचा, भेजे सैंपल

Mon, 17 Nov 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 17 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
84 Kosi circumnavigation route digging probe, sending samples
डीएम के आदेश पर सड़क का सैंपल लेते कर्मी।
सीतापुर/गोंदलामऊ। जिलाधिकारी ने रविवार को 84 कोसी परिक्रमा मार्ग समेत कई नवनिर्मित व निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया। सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री खोदवाकर उसके सैंपल एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए लैब भेजा। इसी क्रम में डीएम अनोगी गोशाला भी पहुंचे। यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गोवंशों को गुड़ खिलाया।
विज्ञापन


डीएम डाॅ. राजागणपति आर ने रविवार को विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने 84 कोसी परिक्रमा मार्ग कोरौना से रामगढ़ व दधनामऊ मार्ग से तेजीपुरवा मार्ग तक के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

गौरिया भिठौरा मार्ग से रामनगर संपर्क मार्ग, लोधखेरवा मार्ग से गोशाला, बड़ी कुसौली होते हुए पानी टंकी होते हुए पोल्ट्री फार्म तक, गंगापुर नसिरापुर से महसुई मार्ग, कल्ली-नैमिषारण्य-पनाहनगर मार्ग के बिलरायां मार्ग से नैमिषारण्य मार्ग तक बाईपास का निर्माण कार्य, मिश्रिख-मछरेहटा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य तथा बाघपुर जालेपारा मार्ग से नारायनपुर मार्ग का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की योजना का डिजाइन, स्वीकृत बजट, उपयोग होने वाली सामग्री का विवरण, परीक्षण रिपोर्ट आदि की गहनतापूर्वक समीक्षा की। इस दौरान कुछ सड़कों में प्रयुक्त की गई सामग्री खोदवाकर सैंपल एकत्र कराए। सड़क के सैंपल को जांच के लिए लैब को भेजा। जिलाधिकारी ने कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे मानकों के अनुरूप पटरी बनवाना भी सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद डीएम का काफिला अनोगी की अस्थायी गोशाला पहुंचा। गोशाला में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हरा चारा उपलब्ध रखने के साथ अनोगी प्रधान को जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीएम ने यहां गाेवंशों को गुड़ भी खिलाया। पीडब्ल्यूडी की अधिशासी अभियंता रीमा सोनकर, एई सिद्धांत सेंगर, जेपी भारती, सुलेमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed