{"_id":"5c096ac4bdec2241b95b34b6","slug":"81544121028-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण का अभिभावकों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण का अभिभावकों ने किया विरोध
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। प्राथमिक विद्यालय चकजोशी व मदरसा इस्लामिया तालिकुल इस्लाम के बच्चों के टीकाकरण को गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। तीन बच्चों के टीके लगे थे, तभी वहां पर पहुंचे अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर विरोध जताया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम एएनएम लीलावती वर्मा, नीरज शुक्ला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा शुक्ला, आशाबहू लता वर्मा, पम्मी देवी की टीम गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय चकजोशी व मदरसा इस्लामिया तालिकुल इस्लाम पहुंची। टीम ने तीन बच्चों के ही टीका लग पाए थे, तभी अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर विरोध शुरू कर दिया।
सूचना पाते ही स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सीएचसी हरगांव एके श्रीवास्तव व यूनिसेफ के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आशीष निगम मौके पर पहुंचे। अभिभावकों को समझाया। पर वो माने नहीं। इस पर एसडीएम को इसकी खबर दी गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर एसडीएम सुरेश कुमार व सीओ अखण्ड प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी चैम्पियन लाल, निरीक्षक गिरीश चन्द्र अग्निहोत्री मय टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अभिभावकों को समझाया बुझाया। कुछ अभिभावकों ने पहले अपने बच्चों के टीका लगवाया।
कुछ ने बच्चों को अपने-अपने खेतों की तरफ भेज दिया था। 70 बच्चों का टीकाकरण कराया जा चुका था। एसडीएम सुरेश कुमार के अनुसार, अभिभावकों को टीके के महत्व से अवगत कराकर उनकी गलतफहमियों को दूर किया जा रहा है।