फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   वाहन की टक्कर से युवक की मौत

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 12 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
सिधौली में रात को साधन का कर रहा था इंतजार
विज्ञापन

सिधौली/सीतापुर। सिधौली कोतवाली क्षेत्र में वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसा मंगलवार को देर रात हुआ। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरी तरफ शहर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल वैन की टक्कर से बाइक सवार तीन छात्र घायल हो गए।

रामपुर कलां थाना क्षेत्र के ग्राम इस्मइलपुर दूलामऊ निवासी मिथुन (22) किसी काम से लखनऊ गया था। वहां पर काम निपटाने के बाद वह देर रात एक बस में सवार होकर घर के निकला। रास्ते में सिधौली कस्बे में बस से उतरकर वह इस्माइलपुर जाने वाले वाहन का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच सिधौली कस्बे में ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी वाहन ने मिथुन को टक्कर मार दी। इससे मिथुन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन समेत मौकेे से भाग गया। इधर रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी रामू के पुत्र दुर्गेश (14), विकुश (9) व आकाश (7) शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह गांव का सीबू तीन बच्चों को एक बाइक पर बैठाकर स्कूल जा रहा था। इसी बीच शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्यामनाथ तिवारी चौराहा के निकट एक स्कूल वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीनों बच्चे जख्मी हो गए। तीनों बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed