{"_id":"5a68bffc4f1c1b7b268b6265","slug":"81516814332-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टाप पर जहरखुरानों ने यात्री को किया बेहोश, लूट में रहे असफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टाप पर जहरखुरानों ने यात्री को किया बेहोश, लूट में रहे असफल
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
युवक की सूझबूझ से टली जहरखुरानी की वारदात
सीतापुर। शहर के रोडवेज बस स्टॉप पर बदमाशों ने चेन्नई से गांव लौट रहे जीजा-साले को नशीली चाय पिलाकर जहरखुरानी का प्रयास किया। साले ने तो चाय पी ली मगर जीजा ने समझदारी दिखाते हुए चुपके से चाय फेंक दी। इससे जहरखुरानी की वारदात टल गई। पीड़ित यात्री को हरगांव सीएचसी में भर्ती कराया है।
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कैनपुर निवासी उपेंद्र कुमार (19) व उसका बहनोई हरगांव थाना क्षेत्र के कजियापुर निवासी रवि कुमार चेन्नई में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। चार माह बाद दोनों चेन्नई से घर आ रहे थे। मंगलवार देर रात उपेंद्र व रवि की बस सीतापुर रोडवेज बस स्टॉप पर पहुंची। रात के वक्त हरगांव जाने के लिए कोई बस नहीं मिलने पर दोनों बस स्टॉप पर ही बैठ गए। इसी बीच वहां कुछ लोग आए और उपेंद्र से बातें करने लगे। मेलजोल बढ़ाने के बाद उन्होंने उपेंद्र व रवि को चाय पिलाई। उपेंद्र ने तो चाय पी ली मगर रवि को कुछ शक हो गया था। इसके चलते उसने चुपके से चाय फेंक दी। कुछ देर में ही उपेंद्र बेहोश हो गया। मगर रवि को कुछ नहीं हुआ तो बदमाश वहां से भाग गए। रवि ने तुरंत परिवारीजनों को फोन पर खबर दी। इस पर उसके गांव के कई लोग बाइकों से वहां पहुंचे और बेहोश उपेंद्र को लेकर हरगांव चले गए। वहां उपेंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। रवि का कहना है कि, उसके बेहोश नहीं होने के चलते बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।