{"_id":"5a3563cf4f1c1b96368b4f28","slug":"81513448399-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार घायल
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार घायल
रेउसा। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया गया।
यहां से डॉक्टरों ने एक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
ग्राम सुजातपुर निवासी जालिपा (50) शुक्रवार को अपनी पत्नी उत्तरा देवी (40) व गांव के ही भागल (65) के साथ बाइक से कस्बा बिसवां गया था।
वहां काम निपटाने के बाद तीनों रात में ही बाइक से वापस चल दिए। बिसवां-रेउसा मार्ग पर रघ्घूपुरवा के करीब किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने भागल की हालत नाजुक बताते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।