{"_id":"5a0b28af4f1c1b74698bbad2","slug":"81510680751-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफर में सतर्कता से खुद को रख सकते सुरक्षित: सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर में सतर्कता से खुद को रख सकते सुरक्षित: सीओ
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी चलाते समय न लें सेल्फी : सीओ
कल्ली चौराहा। सतर्कता से हम सफर के दौरान खुद को सुरक्षित रख सकते है। सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पालन करना हमारा दायित्व है।
आज युवाओं में सेल्फी का चलन तेजी से बढ़ा है। सेल्फी का क्रेज जानलेवा हो सकता है। इसलिए बाइक अथवा कार चलाते समय कभी सेल्फी लेने का प्रयास नहीं करना चाहिए।
ये बातें मिश्रिख क्षेत्राधिकारी राधारमण सिंह ने कहीं। वे ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज करखिला में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बोल रहे थे।
सीओ ने कहा कि अपनी सुरक्षा आपको स्वयं करनी है। सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने की आदत बना लें। यह आपके साथ ही दूसरों के लिए भी फायदेमंद है।
विज्ञापन
हेलमेट न लगाने से दुर्घटना होने पर जान का जोखिम ज्यादा होता है। इसलिए बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। सड़क क्रॉस करते समय पहले रुककर दोनों ओर देख लें, जब कोई वाहन आता न दिखे तभी सड़क पार करें।
सीओ ने कहा यातायात नियमों का पालन खुद करने के अलावा पापा-मम्मी, भाई। बहन से लेकर पड़ोसियों तक को इसके लिए प्रेरित करें।
पुलिस की पाठशाला में सीओ ने महिला सुरक्षा पर भी विशेष फोकस किया। बच्चियों को 1090 सेवा और पावर एंजेल की विस्तार से जानकारी दी।
थाना प्रभारी संदना सुभाष सिंह ने कहा कि सड़क पर हर व्यक्ति रोज चलता है, इसलिए सुरक्षा के लिए जागरूक होना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है। ट्रैफिक नियमों की जानकारी होने और उसका पालन करने से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। महिला सुरक्षा को लेकर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने कहा छात्राएं बुरे बर्ताव को चुपचाप सहन न करें।
उसकी जानकारी परिवारीजनों के साथ ही महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 से साझा करें। पुलिस आपकी मित्र है। आपकी सुरक्षा को लेकर हर समय सजग व तत्पर है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटर कॉलेज के प्रबंधक संतराम मिश्रा ने की। संचालन प्रधानाचार्य सुनील त्रिवेदी ने किया। इस मौके पर चौकी इंचार्ज कल्ली चौराहा वीरेंद्र कुमार मिश्रा, पंकज त्रिपाठी आदि मौजूद थे।