फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जुलाई से बालिकाओं को मिलेगी हॉस्टल की सुविधा

जुलाई से बालिकाओं को मिलेगी हॉस्टल की सुविधा

Wed, 21 Jun 2017 03:04 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
जुलाई से बालिकाओं को मिलेगी हॉस्टल की सुविधा
जुलाई से बालिकाओं को मिलेगी हॉस्टल की सुविधा
विज्ञापन

कमलापुर, मिश्रिख व महमूदाबाद में बनकर तैयार हुए छात्रावास
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हैंडओवर करने की शुरू की तैयारी
सीतापुर। जनपद के तीन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्राओं को अब कॉलेज में ही रुकने की सहूलियत मिलेगी। यहां पर पिछले तीन बरस से निर्माणाधीन छात्रावास बनकर तैयार हो गए है। अब विभाग इनको हैंडओवर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। यह छात्रावास महमूदाबाद, मिश्रिख व कमलापुर जीजीआईसी में बनाए गए है। इससे प्रत्येक कॉलेज की अध्ययनरत एक सैकड़ा छात्राओं को वही पर ठहरने की सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत केंद्र पुरोनिधानित बालिका छात्रावास योजना के जनपद के तीन जीजीआईसी कॉलेजों में छात्रावास बनाने की योजना मांगी गई थी। इस पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कमलापुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महमूदाबाद व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मिश्रिख का प्रस्ताव भेजा है। वर्ष 2010-11 में यहां पर छात्रावास बनाने की मंजूरी मिल गई थी, लेकिन बजट के अभाव में यह छात्रावास लटके हुए थे। वर्ष 2015 में पहली किश्त का बजट रिलीज किया गया था। उसके बाद छात्रावास बनने में रफ्तार आई। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी आरईएस की सौंपी गई थी। एक छात्रावास पर 170 लाख 25 हजार रुपये खर्च किए गए है। इस दो मंजिला छात्रावास में एक साथ एक सैकड़ा बालिकाएं ठहर सकेंगी। साथ ही छात्रावास में शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पुस्तकालय सहित अन्य तमाम सुविधाएं मिलेगी। तीनों छात्रावास के भवन बनकर तैयार हो गए है। अब बस हैंडओवर होना बाकी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हैंडओवर करने की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है इस माह तीनों छात्रावास हैंडओवर हो जाएंगे। जुलाई माह से बालिकाओं को यहां पर ठहरने की सुविधा मिलने लगेगी।


तैयार हो गए हैं छात्रावास
तीनों छात्रावास बनकर तैयार हो गए है। हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है जुलाई तक बालिकाओं को रहने की सुविधा मिलने लगेगी।
- अशोक मिश्र, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed