{"_id":"66577758635a82ad83013374","slug":"716-personnel-will-get-training-today-for-counting-of-votes-sitapur-news-c-102-1-slko1052-114175-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मतगणना के लिए 716 कार्मिकों को आज मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मतगणना के लिए 716 कार्मिकों को आज मिलेगा प्रशिक्षण
Thu, 30 May 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 30 May 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। संसदीय क्षेत्र सीतापुर संग चार लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा क्षेत्रों के 3,638 बूथों पर 13 और 20 मई को मतदान हुआ था। संबंधित ईवीएम और वीवीपैट पीएसी के डबल लाॅक में सुरक्षित रखे गए हैं। ईवीएम से मतों की गणना चार जून को सुबह आठ बजे से की जाएगी। इसके लिए 716 गणना कार्मिकों की तैनाती की गई है। इन्हें ब़ृहस्पतिवार को इस बाबत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद तीन जून को भी इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 40 मास्टर ट्रेनरों की तैनाती की गई है, जो मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षित करेंगे।
प्रशिक्षण की तैयारी को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। प्रशिक्षण खैराबाद स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक दिया जाएगा। सहायक एपीओ दिलीप शुक्ला ने बताया कि ईवीएम से मतों की गणना के लिए 171 गणना पार्टियां और पोस्टल बैलेट के मतों की गणना के लिए चार पार्टियां नियुक्त की गई हैं। प्रत्येक गणना पार्टी में एक-एक सुपरवाइजर, माइक्रो ऑब्जर्वर, गणना सहायक और चतुर्थ श्रेणी कर्मी की ओर से गणना कार्य किया जाना है। इन्हें 30 मई को पहला प्रशिक्षण दिया जाएगा।