फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जल्द खराब होने वाली फसलें अब आसानी से बेच सकेंगे किसान

जल्द खराब होने वाली फसलें अब आसानी से बेच सकेंगे किसान

Mon, 11 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
जल्द खराब होने वाली फसलें अब आसानी से बेच सकेंगे किसान
ग्रामीण अंचलों में लगेगी छोटी फूड प्रोसेसिंग यूनिट
विज्ञापन


सीतापुर। किसानों को अब जल्द खराब होने वाली फसलों को बेचने में आसानी होगी। प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचलों में छोटी फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की कवायद में है।

इस यूनिट की स्थापना से किसान अपनी जल्द खराब होने वाली फसलें यहां बेच सकेंगे। जिले में इस तहर की यूनिट लगने से आम, टमाटर, केला व अचार मिर्च की खेती करने वाले करीब 15 हजार किसानों को फायदा होगा। हालांकि इसके लिए सड़क और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करना होगा।
विज्ञापन


जिले में 18 हजार हेक्टेयर में आम व केला की खेती होती है। जबकि 1600 एकड़ में टमाटर और अचार मिर्च की खेती की जाती है।

इसमें करीब 15 हजार किसान शामिल हैं। यह ऐसी फसलें हैं, जो टूट होने के बाद ज्यादा दिनों तक बचाई नहीं जा सकती हैं। मजबूरी में किसानों को अपनी इन फसलों को औने-पौने दामों पर स्थानीय बाजारों में बेचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की यह समस्या देखते हुए प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अंचलों में छोटी फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने जा रही है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और बिजली आपूर्ति एक बड़ी समस्या है। यूनिट की स्थापना से पहले सरकार को सड़क तथा बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed