फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ठंडा पड़ा गुस्सा, शांतिपूर्ण ढंग से बुलंद की आवाज

ठंडा पड़ा गुस्सा, शांतिपूर्ण ढंग से बुलंद की आवाज

Fri, 28 Jul 2017 10:02 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
ठंडा पड़ा गुस्सा, शांतिपूर्ण ढंग से बुलंद की आवाज
भड़के शिक्षामित्रों नेे बुलंद की आवाज
विज्ञापन

अध्यादेश लाकर समायोजित करने की मांग उठाई
केंद्र व राज्य सरकार को कोसा, तीसरे दिन भी किया प्रदर्शन

सीतापुर। समायोजन रद्द होने से आक्रोशित शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से नया अध्यादेश लाकर शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने की मांग की।
जिले भर के शिक्षामित्र सुबह से ही जीआईसी मैदान पर एकत्र होने लगे। इसके बाद सभी ने समायोजन रद्द होने के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। यहां हुई सभा में शिक्षामित्रों ने केंद्र व राज्य सरकार को खूब कोसा। कहा अगर सरकार सही तरीके से पैरवी करती तो ऐसी हालात नहीं होती है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार ले अध्यादेश लाकर शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने की मांग की। शिक्षामित्रों ने निर्णय लिया कि जब तक 17 वर्षो की मेहनत का फल नहीं मिल जाता है। तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर बनवारी लाल गौतम, प्रमोद शुक्ल, अभय सिंह, अतुल शुक्ल, धर्मेद्र पांडेय, अवधेश शुक्ल, अंबुज प्रकाश, अंजू बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों के हर कदम पर रही नजर
गुरुवार को हुए उग्र प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को पुलिस व एलआईयू काफी चौकन्ना दिखी। शिक्षामित्रों के हर कदम पर पैनी नजर रखी जा रही थी। पहले तो शिक्षामित्रों ने वैदही वाटिका के पास बैठक करने की बात कही। क्योंकि यह इलाका शहर से बाहर था। प्रदर्शनकारी वहीं एकत्र होने लगे। पुलिस की इसकी भनक लगते ही वहां पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई। शिक्षामित्रों को वहां से खदेड़ दिया गया। कहा आप जीआईसी मैदान पर जाइए। यहां पर बीएसए कार्यालय व गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इससे प्रदर्शनकारी एक जगह पर ही सिमटकर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में आज देंगे धरना
धरने का नेतृत्व करते हुए बनवारी लाल गौतम ने कहा शनिवार को जनपद भर से शिक्षामित्र विकास भवन के सामने धरनास्थल पर एकत्र होंगे। यहीं पर प्रदर्शन करते हुए आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने सभी शिक्षामित्रों से आवाह्न किया कि वह सुबह 10 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed