फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   7.02 lakh farmers received Samman Nidhi in Sitapur, happy faces

Sitapur News: सीतापुर में 7.02 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि, खिले चेहरे

Tue, 25 Feb 2025 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
7.02 lakh farmers received Samman Nidhi in Sitapur, happy faces
सीतापुर। सोमवार का दिन किसानों के लिए खुशियों से भरा रहा। प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त लाभार्थी किसानों के खातों में भेजी। इसकी सूचना जैसे ही जिले के 7.02 लाख किसानों को मिली, उनके चेहरे खिल गए। साल में तीन किस्तों के माध्यम से किसान सम्मान निधि के तहत लाभार्थी किसानों को छह हजार रुपये दिए जाते हैं। यह धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचती है। इससे उन्हें बहुत राहत मिलती है। खासकर ऐसे छोटे किसान जिनके पास एक या दो बीघा जमीन है। उनके लिए यह धनराशि संजीवनी जैसी है। किसान शिवपूजन ने बताया कि फसल मौसम के मिजाज पर निर्भर रहती है। ऐसे में सम्मान निधि सहारा बनती है। सोमवार को जिले के किसान लाभार्थियों खाते में सम्मान निधि पहुंचने से उनके द्वारा राहत महसूस की गई। उप कृषि निदेशक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि जिले के सात लाख दो हजार 815 किसानों को 140.56 करोड़ रुपये पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त भेजी गई है।
विज्ञापन


फार्मर रजिस्ट्री कराने पर ही मिलेगी 20वीं किस्त

उप कृषि निदेशक ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना कि यह किस्त उन किसानों को भी मिलेगी, जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है, लेकिन योजना की 20 वीं किस्त उन्हीं किसानों को भेजी जाएगी, जिनके द्वारा फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण करा लिया जाएगा। सभी किसानों से अपील है कि अपने नजदीकी जन सुविधा केंद्र पर आधार कार्ड, खतौनी और मोबाइल नंबर के साथ जाकर फार्मर रजिस्ट्री जरूर करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed