फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   70 more corona positives in Sitapur

सीतापुर में 70 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 02 Aug 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
70 more corona positives in Sitapur
सीतापुर। जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 21 पुलिसकर्मी, एक डॉक्टर, तीन एंबुलेंस चालक, एक गर्भवती समेत 70 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक एंबुलेंस चालक का एक साल बच्चा भी पॉजिटिव है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 703 हो गई है। मरीजों को कोविड अस्पताल से लेकर अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ से आई सीडीआईआर रिपोर्ट, एंटीजन किट, प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। सबसे अधिक प्रभावित पीएसी के जवान हुए हैं। द्वितीय वाहिनी पीएससी के 11 जवान संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा एपीटीसी के तीन जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। मानपुर थाने का एक पुरुष व एक महिला आरक्षी संक्रमित मिली है। इंस्पेक्टर डीपी शुक्ला ने बताया कि महिला सिपाही छुट्टी के बाद एक दिन पहले ही थाने आई थी। उसे जांच के लिए बिसवां भेजा गया था। वहां पर कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इसी तरह रेउसा थाने, लहरपुर कोतवाली का एक-एक सिपाही पॉजिटिव मिला है। तीन पुलिसकर्मी पीटीसी के भी संक्रमित हो गए हैं। वहीं शहर में जिला महिला अस्पताल में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। जिला अस्पताल की एंबुलेंस चलाने वाले दो ड्राइवर पॉजिटिव मिले हैं। एक चालक का एक वर्षीय बेटा भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। सीएमएस डॉ. सुषमा कर्णवाल ने बताया कि इन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं। इसके अलावा महोली सीएचसी पर तैनात एक एंबुलेंस चालक भी संक्रमित मिला है। महोली इलाके के ब्रम्हावली गांव की एक गर्भवती भी पॉजिटिव हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोली के मास्टर कॉलोनी निवासी एक युवक लखनऊ में रहकर नौकरी करता था। घर आने पर उसने जांच कराई, जिसमें वह संक्रमित मिला है। सिधौली के मोहल्ला गोविंद नगर एक कपड़ा व्यापारी ने बिसवां में जांच कराई थी, जिसमें यह पॉजिटिव आया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि गोविंद नगर को हॉटस्पॉट बनाने की कवायद शुरु कर दी गई हैं। वहीं सीएचसी हरगांव का चिकित्सक संक्रमित मिला है। इसके अलावा बाड़ी सीतापुर का एक बुजुर्ग, खरैल बिसवां के बदलापुरवा के दो युवक, कमियापुर की एक महिला पॉजिटिव मिली है। महिला की जांच लखनऊ में हुई थी। इसके अलावा नगवा जयरामपुर गोंदलामऊ का एक वृद्ध, कसमंडा के तीन युवक व एक महिला पॉजिटिव मिली हैं।

केशवनगर की दो महिला व एक वृद्ध पॉजिटिव आए हैं। शहर के तरीनपुर मोहल्ले की तीन महिला, आलमनगर दुर्गापुरवा की एक महिला, खत्रियाना सरांय खैराबाद की एक महिला, तरीनपुर मेला मैदान की एक महिला, केशवग्रीन सिटी का एक युवक, तरीनपुर का एक युवक, मुंशीगंज का एक युवक, कनवाखेड़ा का एक युवक, प्रेमनगर का एक युवक, आनंद नगर की एक महिला संक्रमित मिली है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 703 हो गई है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि संक्रमित मिले मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed