फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   67 including teachers and Shikshamitras remained absent

Sitapur News: शिक्षक व शिक्षामित्र सहित 67 रहे गैरहाजिर

Thu, 17 Oct 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 17 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
67 including teachers and Shikshamitras remained absent
सीतापुर। जिला स्तरीय टास्क फोर्स अधिकारियों के निरीक्षण में 67 शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले हैं। इन सभी के अवकाश संबंधी प्रपत्र विद्यालय में नहीं मिले थे। जांच आख्या के आधार पर बीएसए ने नोटिस दिया है। पांच विद्यालय में तो तालाबंदी थीं। इन सभी से दो सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति के अफसरों ने जिलाधिकारी के निर्देश पर सितंबर में परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान विभिन्न ब्लॉक में विद्यालय चेक किए गए थे। पांच विद्यालयों में तो तालाबंदी मिली थी। विद्यालय में कोई भी शिक्षक व नौनिहाल नहीं मिले थे।
विज्ञापन


यह विद्यालय एलिया विकासखंड का कंपोजिट विद्यालय प्रतापपुर, गोंदलामऊ विकासखंड का उच्च प्राथमिक विद्यालय कुनेरा, हरगांव विकासखंड का उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहरसा, रामपुर मथुरा विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय चांदपुर लोधौनी शामिल है। महमूदाबाद, गोंदलामऊ, एलिया, हरगांव, रामपुर मथुरा, खैराबाद, सिधौली, पहला, बिसवां, रेउसा विकासखंड में 67 शिक्षक/अनुदेशक/शिक्षामित्र बिना सूचना के अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी के अवकाश संबंधी प्रपत्र विद्यालय में नहीं मिले थे। अफसरों ने इन्हें गैरहाजिर करते हुए बीएसए को रिपोर्ट दी थी। बीएसए ने इन सभी को नोटिस दिया है। दो सप्ताह के अंदर जवाब तलब किया है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जवाब सही न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed