फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   6628 patients tested for health at Arogya Mela

आरोग्य मेले में संजीवनी देकर 6628 मरीजों की जांची गई सेहत

Sun, 21 Feb 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
6628 patients tested for health at Arogya Mela
सीतापुर में नेरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मौजूद चिकित्सक ,आंग - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 6628 मरीजों ने इलाज कराया। इस मरीजों में अधिकतर स्किन संबंधी रोगों के आए हैं। यहां पर आए मरीजों की पहले कोविड की जांच की गई। उसके बाद उनके मर्ज के अनुसार इलाज करके दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला शहर सहित जनपद के 66 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ। दोपहर दो बजे तक मेला चलता रहा। यहां पर तीनों चिकित्सा पद्धति से मरीजों का इलाज किया गया। आने वाले मरीजों की पहले कोविड की जांच की गई। उसके बाद चिकित्सकों ने उनको दवाइयां दीं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया इस मेले में बुखार, सर्दी, पेट दर्द, लीवर, हड्डी रोग के मरीज आए थे। सबसे अधिक मरीज स्किन संबंधित समस्याओं के आ रहे हैं। इन मरीजों को एक सप्ताह की दवाइयां दी गई हैं। अगले रविवार को लगने वाले मेला में फिर से आने के लिए कहा गया है। साथ ही इस दौरान अगर किसी मरीजों को कोई दिक्कत आ जाती है तो वह निकट के सीएचसी पर पहुंचकर अपनी जांच व इलाज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed