{"_id":"5cdaffc9bdec2207594b0c36","slug":"61557856201-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को झांसा देकर उचक्कों ने पार किए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को झांसा देकर उचक्कों ने पार किए जेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। रोडवेज बस स्टैंड के पास मंगलवार को एक महिला को झांसे में लेकर उचक्कों ने सोने की चेन, कुंडल व अंगूठी पार कर दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिधौली कस्बे के गांधीनगर निवासी शिव प्रताप की पत्नी प्रेमा देवी मंगलवार सुबह घर से मंदिर जा रही थी। जब वह रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंची, तो दो युवकों ने उन्हें खुद को हरिद्वार का बताकर धार्मिक बातों के झांसे में ले लिया।
जिसके बाद प्रेमा देवी उनकी बात सुनने रुक गईं। इस बीच इन लोगों ने कुछ धार्मिक टोटके बताकर उनके जेवर उतरवा लिए और आंखें बंद करा दीं।
इस बीच तीसरा व्यक्ति बाइक लेकर आया और दोनों उचक्के महिला के जेवर लेकर साथी संग बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
कुछ देर बाद जब प्रेमा देवी ने आंखें खोलीं तो दोनों उचक्के जेवर लेकर गायब थे। इस पर प्रेमा देवी ने शोर मचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना को लेकर प्रेमा देवी के पुत्र संतोष ने कोतवाली में तहरीर दी है।