फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पांच साल में 29 लाख सम्पति खोने वाली कैसरजहां बे-कार

पांच साल में 29 लाख सम्पति खोने वाली कैसरजहां बे-कार

Sat, 13 Apr 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
पांच साल में 29 लाख सम्पति खोने वाली कैसरजहां बे-कार
तीसरे दिन कांग्रेस प्रत्याशी कैसरजहां समेत तीन उम्मीदवारों ने कलेक्ट्रेट पहुंच दाखिल किया नामांकन
विज्ञापन

सीतापुर। कांग्रेस की प्रत्याशी कैसरजहां ने अपने अधिवक्ता व समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हलफनामे के मुताबिक पिछले पांच साल में उनकी करीब 29 लाख की चल-अचल सम्पत्ति कम हो गई है। पांच साल पहले तक वे एक फोर्ड इंडीवर कार की मालिक हुआ करती थीं। अब बिना कार हो गई हैं।

पूर्व सदस्य लोकसभा व समाजसेवी कैसरजहां की आय का स्रोत राजनीतिक पेंशन है। इसी क्रम में बहुजन अवाम पार्टी की गीता देवी तथा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर तुराब अली ने भी अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। सीतापुर संसदीय सीट पर अब तक गठबंधन, कांग्रेस सहित चार प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन


लहरपुर के मोहल्ला शेखटोला में रहने वाली कैसरजहां ने जूनियर हाईस्कूल तक शिक्षा हासिल की है। पति पूर्व विधायक जासमीर अंसारी की वजह से सियासत में रुझान बढ़ा तो 2009 में बसपा के सिंबल पर लोकसभा के दंगल में उतर पड़ीं और सांसद बन गई। इसके बाद 2014 का लोकसभा चुनाव भी बसपा प्रत्याशी के रूप में लड़ा लेकिन हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसरजहां के पास 2014 में 30 लाख 66 हजार 928 रुपये की चल सम्पत्ति थी। इसमें करीब साढ़े अट्ठारह लाख की एक फोर्ड इंडीवर कार, 3 लाख नकद और बैंक बैलेंस शामिल था। करीब 6 लाख 70 हजार कीमत के गहने भी थे। इसके अलावा उस समय करीब 61 लाख की अचल सम्पत्ति की वह मालिक थीं।

इसमें लहरपुर में मकान, प्लॉट इत्यादि शामिल हैं। पांच साल बाद अब इनकी सम्पत्ति काफी कम हो गई है। दाखिल हलफनामे के ब्यौरे में वर्तमान समय में कैसरजहां के पास महज 4 लाख 16 हजार 144 रुपये की चल सम्पत्ति बची है। इसमें एक लाख नकद, बैंक बैलेंस शामिल है।

अब उनके पास कार भी नहीं है। गहने कम होकर मात्र 2 लाख 5 हजार के बचे हैं। इसी तरह पांच साल पहले इनके पास 61 लाख की अचल सम्पत्ति थी, जो अब घटकर 58 लाख बची है। कैसरजहां के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का एक केस जिले के थाना बिसवां में दर्ज है। हालांकि अभी दोष सिद्ध नहीं है।

पति पूर्व विधायक जासमीर 42 लाख के कर्जदार
कैसरजहां के पति पूर्व विधायक जासमीर अंसारी की चल सम्पत्ति भी पिछले पांच साल में 8 लाख 44 हजार 453 रुपये घट गई है। असलहा व कारों के शौकीन जासमीर पर करीब 42 लाख का कर्ज है। हालांकि पांच साल में जासमीर ने अपनी अचल सम्पत्ति में 40 हजार रुपये का इजाफा किया है।

वर्ष 2014 में जासमीर के पास 62 लाख 44 हजार 117 रुपये की चल सम्पत्ति थी जो अब घटकर 53 लाख 99 हजार 664 रुपये बची है। अचल सम्पत्ति 1 लाख 80 हजार के मुकाबले 2 लाख 20 हजार हो गई है। करीब 23 लाख की एक इंडीवर कार व 19 लाख की एक इनोवा क्रिस्टा गाड़ी के मालिक हैं।

रिवॉल्वर भी रखते हैं। दोनों गाड़ियों व अन्य देनदारियां मिलाकर इन पर करीब 42 लाख का कर्ज है। इनकी आय का स्रोत भी राजनीतिक पेंशन है।

निर्दलीय प्रत्याशी तुराब अली करते हैं खेती-किसानी
जिले के थाना बिसवां अंतर्गत शंकरपुर गांव में रहने वाले तुराब अली ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। खेती-किसानी करने वाले तुराब के पास करीब एक लाख 95 हजार की चल सम्पत्ति है। इसमें एक लाख रुपये की नकदी, 80 हजार के जेवर तथा 15 हजार का बैंक बैलेंस है। इनके पास करीब साढ़े छह लाख की अचल सम्पत्ति है।


गीता देवी पति पर निर्भर
बहुजन अवाम पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल करने वाली गीता देवी के पास आय का कोई स्रोत नही है। खर्च के लिए वह अपने पति गंगाराम पर निर्भर हैं। जिले के थाना सिधौली अंतर्गत टड़िपुरवा चौपरिया में रहने वाली गीता देवी के पास 26 हजार की चल सम्पत्ति है। करीब 20 हजार की नकदी इनके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed