फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पारे में उछाल, उमस से जनमानस बेहाल

पारे में उछाल, उमस से जनमानस बेहाल

Sat, 21 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पारे में उछाल, उमस से जनमानस बेहाल
रात में झमाझम बारिश तो दिन में उमस से खूब बहा पसीना
विज्ञापन

सीतापुर। मौसम में बदलाव से शुक्रवार की सुबह बेहद खुशनुमा रही। बदली और बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की। आसमान में उमड़-घुमड़ रहे काले बादलों ने बारिश की उम्मीद जगाई तो लोगों के चेहरे खिल उठे। मगर लोगों की यह खुशी ज्यादा देर तक कायम नही रह पाई। मौसम का मिजाज फिर बदल गया।

आसमान साफ हुआ और तेज धूप निकल आई। चटख धूप से पारा उछलकर 37 डिग्री पर पहुंच गया। धूप ने उमस बढ़ा दी तो जनमानस बुरी तरह बेहाल हो उठा। एक ओर उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए वहीं दूसरी तरफ शहर में दोपहर को पावर कट से नागरिकों की दुश्वारी और बढ़ गई। शाम करीब पांच बजे आपूर्ति बहाल होने पर गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


गुरुवार की देर रात मौसम में बदलाव आया। शहर मुख्यालय सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को सुबह ठंडी हवा चलती रही और आसमान पर बादल छाए रहे। कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। जिससे मौसम सुहाना बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे के बाद मौसम के मिजाज फिर बदल गए। धूप निकलने से तापमान बढ़ गया और उमस भी अधिक हो गई। इससे लोग परेशान हो उठे। बदली के बाद निकली चटख धूप लोगों के शरीर में बेहद चुभती रही। उमस से हर कोई पसीना-पसीना नजर आया। राहगीरों को छांव की तलाश में भटकते देखा गया।

शहर में दोपहर करीब ढाई बजे भवानीपुर फीडर की लाइन में इंसुलेटर व तार टूट जाने से बिजली भी गुल हो गई। इससे हरदोई रोड, रामनगर, एनवीपी, रामलीला मैदान, श्यामनाथ व कजियारा की आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में आधा शहर पावर कट से परेशान उठा।

गनीमत यह रही कि बिजली कर्मियों ने फाल्ट दुरुस्त कर सायं 4:50 बजे आपूर्ति बहाल कर दी। इसके बाद लोगों को सुकून मिला। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को जिले के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।


बिजली गिरने जला छप्पर, बकरा मरा
सकरन। थाना क्षेत्र के ग्राम सुमरावां निवासी पुतान ने घर के करीब ही छप्पर डाल रखा है। उस छप्पर में बकरा बंधा हुआ था। गुरुवार रात अचानक तेज गर्जना के साथ छप्पर पर बिजली गिर गई। इससे छप्पर के नीचे बंधे बकरे की मौत हो गई। जबकि छप्पर में आग लग गई। गृहस्वामी व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इससे करीब के घर आग की चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed