फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मौसम के बदले मिजाज ने फिर कराया ठंड का अहसास

मौसम के बदले मिजाज ने फिर कराया ठंड का अहसास

Wed, 24 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मौसम के बदले मिजाज ने फिर कराया ठंड का अहसास
मौसम के बदले मिजाज ने फिर कराया ठंड का अहसास
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में मंगलवार शाम शुरू हुई बारिश का दौर रुक-रुककर रातभर चलता रहा। बुधवार सुबह भी बदली छाई रही। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद मौसम साफ होने पर धूप निकली। मगर मौसम में बदलाव ने लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास कराया। बुधवार को दिन में चली तेज हवा ने भी सिहरन बढ़ाई। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, लोग एक बार फिर ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखे। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गुरुवार को भी ठंड बरकरार रहेगी।

बुधवार सुबह लोग नींद से जागे तो काली घटाएं छाईं हुईं थीं। तेज ठंडी हवा भी चल रही थी। मंगलवार शाम से मौसम में अचानक बदलाव आने के बाद बारिश का दौर रुक-रुककर रातभर चलता रहा। इसका असर बुधवार सुबह मौसम के मिजाज पर नजर आया। बुधवार सुबह देर तक बादल छाए रहने और ठंडी हवा ने लोगों को एक बार फिर सर्दी लौटने का अहसास कराया। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद आसमान साफ होने पर सूर्यदेव ने दर्शन दिए। धूप निकलने पर लोगों को कुछ राहत मिली। मगर दिनभर छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा सिहरन का अहसास कराती रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम की बेरुखी से तापमान में अभी सुधार की गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed