फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   डीएम कार्यालय के सामने महिला का हंगामा

डीएम कार्यालय के सामने महिला का हंगामा

Wed, 24 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के सामने महिला का हंगामा
पुलिस पकड़कर ले गई महिला थाना, समझा-बुझाकर छोड़ा
विज्ञापन

सीतापुर। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक महिला ने कार्यालय के सामने हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला डीएम से मिलने की जिद कर रही थी। जबकि वहां पर तैनात महिला पुलिसकर्मी उसे रोकने का प्रयास कर रहीं थी।

प्रशासन के अधिकारियों का कहना था कि महिला विक्षिप्त है। जबकि महिला खुद को ठीक बताते हुए प्रार्थना पत्र देने की बात कह रही थी। महिला पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से हंगामा कर रही महिला को खींचकर जीप में डाला और महिला थाने ले गए। जहां समझाने के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


तालगांव थाना क्षेत्र के भगौतीपुर निवासी एक महिला ने मंगलवार को डीएम कार्यालय आई थी। यहां पर महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला का हंगामा देख वहां पर हड़कंप मच गया। वहां पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने हंगामा कर रही महिला को पकड़ा और खींचकर कार्यालय के बाहर करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों द्वारा रोके जाने पर हंगामा कर रही महिला और भड़क गई और वह पुलिस कर्मियों से ही धक्का मुक्की करने लगी। इसी बीच महिला पुलिस कर्मी उसे घसीटते हुए करीब 200 मीटर दूरी पर खड़ी जीप तक ले गईं और उसे जीप में डालकर महिला थाने ले गईं।


इस दौरान महिला को समझाया गया जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। हालांकि इस पूरे हंगामे दौरान कलेक्ट्रेट में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों का कहना था कि महिला विक्षिप्त है, आए दिन यहां पर आकर हंगामा करती है। हालांकि कोई भी अधिकारी इस संबंध में खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed