फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सीतापुर अध्यक्ष छोड़ बाकी नहीं पहुंचे दफ्तर, सभी गए थे लखनऊ

सीतापुर अध्यक्ष छोड़ बाकी नहीं पहुंचे दफ्तर, सभी गए थे लखनऊ

Thu, 14 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर अध्यक्ष छोड़ बाकी नहीं पहुंचे दफ्तर, सभी गए थे लखनऊ
सीतापुर नगर पालिका अध्यक्ष छोड़ बाकी नहीं पहुंचे दफ्तर
विज्ञापन


सीतापुर। शहर की सरकार के गठन के बाद पहले दिन बुधवार को लखनऊ में नवनिर्वाचित अध्यक्षों व ईओ की कार्यशाला थी।

ऐसे में चेयरमैन सुबह ही राजधानी कूच कर गए थे। सीतापुर नगर पालिका अध्यक्ष को छोड़कर को भी चेयरमैन दफ्तर नहीं पहुंचा, हालांकि थोड़ी देर रुकने के बाद वह भी वहां से निकल गए थे।

सीतापुर नगरपालिका चेयरमैन ने कार्यालय में पटल सहायकों को बुलाकर लंबित प्रकरण तेजी से निपटाने के निर्देश दिए।

जनपद में छह नगरपालिका (सीतापुर, मिश्रिख, बिसवां, लहरपुर, महमूदाबाद व खैराबाद) व पांच नगर पंचायत (हरगांव, महोली, सिधौली, तंबौर, पैतेंपुर) हैं।

मंगलवार को यहां की 11 निकायों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने शपथ ली। इससे फरियादियों को उम्मीद थी कि बुधवार को अध्यक्ष जी कार्यालय पहुंचकर कामकाज निपटाएंगे।
विज्ञापन


कर्मचारी बुधवार सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचे गए और अध्यक्ष के आने का इंतजार करने लगे। लेकिन इनको मायूसी हाथ लगी। कारण यह था बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में प्रतिभाग करने सुबह ही अध्यक्ष व ईओ निकल गए। केवल सीतापुर नगरपालिका अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल ने सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचकर कामकाज किया।

सबसे पहले उन्होंने शहर की साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तैनात कर्मचारियों की स्थिति पूछी। गुरुवार से प्रत्येक वार्ड में कर्मचारी पहुंचकर सुबह ही सफाई करने के निर्देश दिए।


इसके अलावा अन्य पटल सहायकों को बुलाकर लंबित प्रकरण तेजी से निपटाने के निर्देश दिए। अन्य जगहों पर अध्यक्ष कार्यालय आने के बजाए वह सीधे लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed