फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   नहीं रहे पूर्व सांसद विश्वजीत पृथ्वीजीत सिंह

नहीं रहे पूर्व सांसद विश्वजीत पृथ्वीजीत सिंह

Sun, 06 Aug 2017 09:48 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
नहीं रहे पूर्व सांसद विश्वजीत पृथ्वीजीत सिंह
नहीं रहे पूर्व सांसद विश्वजीत पृथ्वीजीत सिंह
विज्ञापन


सीतापुर। पूर्व राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विश्वजीत पृथ्वीजीत सिंह का रविवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। उनके निधन से कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

29 अक्तूबर 1946 को जालंधर के कपूरथला में कुंवर रंजीत सिंह के घर विश्वजीत पृथ्वीजीत सिंह का जन्म हुआ। वह दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे। टैक्सटाइल मंत्रालय में सलाहकार का पद संभाला। सीतापुर से कई बार एआईसीसी सदस्य रहे। उनके निधन की सूचना पर रविवार को एक शोकसभा हुई। शोकसभा में पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को गहरी क्षति हुई है। कहा कि कंप्यूटर पद्धति को भारत में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने प्रारंभ कराया उसमें पूर्व सांसद विश्वजीत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शोकसभा में पूर्व विधायक हरीश बाजपेयी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित ने कहा कि वह अपनी माता की प्रेरणा से राजनीति से जुड़े और अनवरत पार्टी को मजबूत और शक्तिशाली बनाने में अभूतपूर्व योगदान दिया। पूर्वमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी, पूर्व विधायक रामगोपाल मिश्रा, अनुसुईया शर्मा, रामखेलावन अवस्थी, डॉ. मुनेश्वर रावत, अशोक सिंह मुन्ना, रमेश निषाद, सुरेश गुप्ता, डॉ. विजयनाथ अवस्थी, पुष्पा भार्गव, उत्कर्ष अवस्थी आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed