फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   एसओ थानगांव ने महिला को दी पटटों से पीटने की धमकी

एसओ थानगांव ने महिला को दी पटटों से पीटने की धमकी

Sat, 05 Aug 2017 09:48 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
एसओ थानगांव ने महिला को दी पटटों से पीटने की धमकी
एसओ थानगांव ने दी महिला को पीटने की धमकी
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। अपने नाना के दिए हुए मकान में रह रही है एक महिला ने घर खाली कराने के लिए एसओ पर पीट कर भगाने की धमकी का आरोप लगाया है। उधर एसओ ने इन आरोपों को निराधार बताया है। एसओ का कहना है कि उन्होंने दोनों पक्षों में सुलह कराने की बात कही थी, पीटने की बात नहीं कही। थानगांव क्षेत्र के कोदौरा गांव में गुड़िया पत्नी बबलू बचपन से ही नाना हरद्वारी के साथ रह रही है। उसके नाना का देहांत हो चुका है। उसका कहना है कि उसके नाना मूल रूप से थानगांव क्षेत्र के भदेवा के रहने वाले थे, लेकिन वह अपनी ससुराल कोदौरा में संपत्ति मिलने पर रहने लगे थे। उसके नाना के दो बेटे केशन व अवधपाल भदेवा में ही रहते हैं। महिला का कहना है कि उसके नाना ने देहांत से पूर्व कोदौरा वाला घर गुड़िया के नाम कर दिया था। उनकी मौत के बाद केशन व अवधपाल घर खाली करने का दबाव डाल रहे थे। इसी सिलसिले में दो अन्य साथियों संग एक अगस्त को उसके घर आ गए। जहां उसके साथ मारपीट की गई और घर में तोड़ फोड़ की। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। गुड़िया का आरोप है कि जब वह थाने गई तो थानाध्यक्ष ने ने उसे घर खाली करने का फरमान सुनाया। खाली न करने पर पट्टों से पीटने की बात की। उसे थाने से भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed