फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   602 passengers canceled reservations in a week

हफ्तेभर में 602 यात्रियों ने निरस्त कराए रिजर्वेशन

Wed, 18 Mar 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
602 passengers canceled reservations in a week
सीतापुर। कोरोना का डर से लोग ट्रेन में यात्रा करने में कतराने लगे हैं। एक सप्ताह में सीतापुर जंक्शन से 602 यात्रियों के रिजर्वेशन कैंसिल हुए हैं। लोगों को आशंका है कि सफर करने के दौरान अन्य यात्रियों के संपर्क में आने से संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन

महीनों पहले लंबी दूरी, टूर पर जाने के लिए सीतापुर से होकर गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने वाले लोगों ने टिकट कैंसिल कराना शुरू कर दिए है। जंक्शन के पास स्थित रिजर्वेशन काउंटर से मिले आंकड़ों के मुताबिक 11 मार्च से लेकर 17 मार्च तक 241 टिकट कैंसिल कराए गए हैं, इन टिकटों पर करीब 602 यात्रियों को सफर करना था।
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि जब तक बीमारी ने देश में पांव नहीं पसारे थे, तब तक लोग यात्रा करने से नहीं कतरा रहे थे, लेकिन जब से बीमारी को डब्ल्यूएचओ ने महामारी घोषित किया और इसके बाद से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या से लोग घर से बाहर जाने में डर रहे हैं। रेलवे से जुड़े जानकारों की माने तो अगर हालात सुधरे नहीं, बीमारी काबू में नहीं हुई तो अभी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अभी और कम होने की आशंका हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिजर्वेशन काउंटर से कैंसिल हो रहे टिकट को लेकर रेलवे से जुड़े जानकारों की माने तो प्रतिदिन एक औसत केे मुताबिक 86 लोग अपनी यात्रा कैैंसिल करा रहे हैं, इससे रेलवे को भारी नुकसान हो रहा है। जानकार बताते हैं कि एक टिकट के कैंसिल होने से करीब एक से डेढ़ हजार से अधिक का नुकसान रेलवे को होता है। इस तरह औसतन रोजाना करीब डेढ़ लाख की चपत रेलवे को लग रही है।
रोजाना यात्रा करने वालों की संख्या बरकरार
रेलवे के जानकार बताते हैं कि कोरोना के डर से रिजर्वेशन कैंसिल हो रहे हैं, लेकिन जो लोग रोजाना यात्रा करते थे, वे अब भी कर रहे हैं। जनवरी से लेकर फरवरी तक रोजाना जंक्शन से 2800 टिकट बिकने का औसत था, जो अब भी बरकरार है। मंगलवार को 2805 और बुधवार को 2810 लोगों ने जंक्शन के विंडों से टिकट लेकर यात्रा की है।

जंक्शन का पसरा सन्नाटा
जंक्शन पर बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा सन्नाटा पसरा था। टिनशेड के नीचे पड़ी सीट पर कुछे यात्री ही बैठकर गंतव्य को जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। जंक्शन का सन्नाटा इस बात की तस्दीक कर रहा था कि लोग कोरोना को लेकर सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed