{"_id":"61a9167142afb85cd6383254","slug":"60-thousand-cash-mobile-looted-from-truck-driver-sitapur-news-lko6071315132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक से लूटी 60 हजार की नकदी, मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक से लूटी 60 हजार की नकदी, मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात रेलवे का सामान लेने गए ट्रक चालक को पल्सर सवार दो बदमाशों ने अपना शिकार बना कर 60 हजार की नकदी समेत मोबाइल लूट लिया। सुबह होश में आने पर पैसे गायब देखकर पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मऊ जिले के थाना बेलाली इलाके के गांव बेलाली निवासी भुआल यादव पेशे से ट्रक चालक है। वह बुधवार को ट्रक लेकर रेलवे का सामान लेने के लिए हरगांव ओवरब्रिज आया था। जहां रात में उसने पहले शराब पी फिर खाना खाया। इसी दौरान कुछ लोग पल्सर से पहुंचे और नशे में खाना खा रहे चालक को सामान की लोडिंग कराने के बहाने बुला कर ले गए।
इसके बाद नशे की हालत में ही बाइक सवार उसे मेला घूमाने ले गए और बाद में चालक को लेकर फिर से ट्रक के पास छोड़कर निकल भागे। सुबह होने पर ट्रक चालक जब जागा तो उसे पता चला कि बाइक सवार पैैंट की जेब में रखे 60 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए हैं। एसओ हरगांव ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर घटना के खुलासे को जांच पड़ताल की जा रही है।