{"_id":"590b77934f1c1b0b39442884","slug":"60-percent-student-not-get-adhar-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 फीसदी नौनिहालों के पास नहीं आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 फीसदी नौनिहालों के पास नहीं आधार कार्ड
Amarujala Bureau
Updated Fri, 05 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालय के करीब 60 फीसदी नौनिहालों के पास आधार कार्ड नहीं है। इसे बनवाने की कवायद कई बार चली पर फाइलों में ही दबकर रह गई। जिन बच्चों के पास आधार कार्ड हैं भी वो भी उन्होंने खुद ही बनवाएं हैं।
विज्ञापन
अब शासनादेश मिलने के बाद फिर से कागजी कार्रवाई शुरू हो गई। इस बार आधार कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी यूपी डेस्को को सौंपी गई है। पिछले दो बरस में कई बार विभाग को निर्देश दिए गए कि सभी बच्चों के आधार कार्ड अभियान चलाकर बनवा दिए जाए। लेकिन किस एजेंसी के माध्यम से बनेंगे यह तय ही नहीं हो सका।
विज्ञापन
इससे फाइल कागजों के बीच दबकर रह गई। ऐसे में करीब 60 फीसदी नौनिहाल बिना आधार कार्ड के ही पढ़ रहे है। करीब 40 फीसदी बच्चों के पास आधार कार्ड है। जो इन बच्चों के अभिभावकों ने कहीं दूसरी जगह से बनवाएं है।
विज्ञापन
अब शासन ने बीएसए को निर्देश दिए है कि 30 जून तक हर हाल में सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवा दिए जाए। इस बार आधार कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी यूपी डिस्को को सौंपी गई है। जिस पर बीईओ से छात्र संख्या व अभिभावकों के मोबाइल नंबर मांगे गए थे। इसकी सूची तैयार करके विभाग ने कार्यदायी संस्था को सौंप दिया है। यूपी डेस्को प्रत्येक स्कूल में कैंप लगवाकर कार्ड बनाएगी।