फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   6 killed and 9 injured in accident

सड़क हादसों में छह की मौत, 9 घायल

Fri, 29 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 29 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
6 killed and 9 injured in accident
इसी ट्रक से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे महोली, मिश्रिख व शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए हैं। मिश्रिख क्षेत्र में नैमिषारण्य कस्बे में ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी है, जिसमें मां व बेटे की मौत हुई है, पिता जख्मी हो गया।  
विज्ञापन


महोली कोतवाली क्षेत्र में उरदौली के पास हुए सड़क हादसे में दंपती की मौत हुई है। जबकि शहर कोतवाली क्षेत्र में रखौना मोड़ के पास हादसा हुआ, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उधर बिसवां कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को सवारियों को लेकर जा रहा एक टेंपो पलट गया। इससे टेंपों में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


नैमिषारण्य में खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी मनमोहन सिंह (30) शुक्रवार को पत्नी रीतू देवी (28) व पुत्र शौर्य (8) के साथ मोटर साइकिल से नैमिषारण्य पूजा अर्चना करने के लिए आया था। यहां पर परिवार चक्रतीर्थ में पूजा अर्चना करने के बाद अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच चक्रतीर्थ के निकट ही एक ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। इससे रीतू देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शौर्य व मनमोहन सिंह घायल हो गए। स्थानीय नागरिक पिता व पुत्र को घायल अवस्था में लेकर मिश्रिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भागे। रास्ते में शौर्य ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरो ंने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। 

वहीं महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुजिया निवासी विष्णु (58) गुरुवार को पत्नी कुंवारा देवी(55) के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुत्री के घर ग्राम उरदौली आया था। यहां वैवाहिक  कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पति-पत्नी एक अन्य रिश्तेदारी में जाने के लिए पुत्री के घर से निकल लिए।

पति व पत्नी गांव के बाहर सड़क के किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगे। इसी बीच हाईवे से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि कुंवारा देवी की मौके पर ही मौैत हो गई। जबकि विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय नागरिकों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर विष्णु ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं बिसवां में मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मंझिया निवासी धनीराम(50) शुक्रवार को एक टेंपो में सवार होकर कस्बा बिसवां बाजार आ रहा था। रास्ते में बिसवां के निकट रेल क्रॉसिंग पर अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वाहन में सवार लोग फंस गए। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल मदद कर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। तब तक मानपुर थना क्षेत्र के ग्राम मनपुरवा निवासी अशफाक(40) की दबकर मौत हो चुकी थी।

जबकि धनीराम, धनीराम की पत्नी जशोदा देवी (45), मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी जगदीश(45), जगदीश की पत्नी जयदेवी (40), बिसवां कोतवाली क्षेत्र के अमर नगर निवासी रामचंद्र की पत्नी योगमाया गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय नागरिकों ने घायलों को बिसवां कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

यहां पर डॉक्टरों ने धनीराम की नाजुक हालत को देखते हुए, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने धनीराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं शव को शवगृह में रखने के लिए कहा। इस पर परिवार के सदस्य शव को जबरन घर ले गए। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने इस बात की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी है।

कार की टक्कर से चार घायल
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीन बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के रामपुर कल्लिया निवासी रमेश (35) गांव के ही जगदीश के पुत्र रोहित (15), बड़े लाल के पुत्र गोलू (10) व परशुराम के पुत्र सोनू (10) के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गेंदपुरवा आया था। शुक्रवार को चारों लोग बाइक से वापस अपने घर के लिए चल दिए।


रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र में रखौना मोड़ के निकट सीतापुर लखीमपुर मार्ग पर एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मोटर साइकिल पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पर सोनू की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed