फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   593 quintals of paddy purchased at closed purchasing center

Sitapur News: बंद क्रय केंद्र पर हो गई 593 क्विंटल धान की खरीद

Sun, 24 Nov 2024 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 24 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
593 quintals of paddy purchased at closed purchasing center
सांडा (सीतापुर)। धान खरीद के जोर पकड़ने के साथ ही इसमें घालमेल के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे ही एक मामले में बंद मिले क्रय केंद्रों पर किसानों से 593 क्विंटल धान की खरीद कर ली गई। एसडीएम के निरीक्षण में यह गड़बड़ी पकड़ आई। इस पर नाराजगी जताते हुए खरीद एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

बिसवां तहसील क्षेत्र के राजकीय धान क्रय केंद्र बी. पैक्स सरैंया मिर्जापुर, बी. पैक्स मझिगवां कला तथा बी. पैक्स लिमिटेड महराज नगर सांडा हाट बाजार में संचालित हैं। बीते शुक्रवार को सेमरा निवासी कृषक हरिवंश व पंकज वर्मा ने क्रय केंद्र पर संचालक के मौजूद न होने की शिकायत एसडीम बिसवां से की थी।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम मनीष कुमार ने खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो केंद्रों का संचालन बंद मिला। वहां पर कोई किसान भी मौजूद नहीं मिला। इसके बाद भी बंद क्रय केंद्र पर कागजों में 593 क्विंटल धान की खरीद दर्ज पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीयू द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र बी.पैक्स सरैंया मिर्जापुर में 300 क्विंटल और बी. पैक्स मझिगवां कला में 293 क्विंटल धान की खरीद कागजों में मिली। बिसवां एसडीएम मनीष कुमार ने इसे गंभीर मामला बताते हुए खरीद एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही है। बताया कि आगे की कार्रवाई जवाब के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed