फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   539 BLOs should be engaged to make body voter list

निकाय मतदाता सूची बनाने को लगाए 539 बीएलओ

Fri, 14 Oct 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
539 BLOs should be engaged to make body voter list
सीतापुर। निकाय मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए 539 बीएलओ को जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें निर्वाचन दफ्तर की ओर से बीएलओ किट उपलब्ध कराई गई है, जिससे वह घर-घर सर्वे कर गणना कार्ड तैयार करेंगे। इसमें मतदाताओं के नाम बढ़ने समेत अन्य ब्यौरा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

जिन निकायों में सीमा विस्तार का कार्य हो गया है। वार्ड बढ़ गए हैं। वहां उसी के अनुरूप बीएलओ की तैनाती की गई है। साथ में सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं। अब इन बीएलओ की ओर से संबंधित वार्ड को सम्मिलित करते हुए मतदाता सूची का संशोधन किया जाएगा। बीते निकाय चुनाव में 11 नगर पालिका और नगर पंचायत में 525 बीएलओ नियुक्त किए गए थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 539 हो गई है।
विज्ञापन

इनके कार्य की निगरानी के लिए 61 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। बीएलओ को निर्वाचन दफ्तर से किट और संबंधित फॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही तहसीलों को मतदाता सूची दी गई है। सीमा विस्तार से संबंधित निकायों को पंचायत की मतदाता सूची भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे वह पंचायत से निकाय में आए मतदाताओं को शिफ्ट कर सकें। इसके लिए बीएलओ गणना कार्ड पर सभी विवरण अंकित करेंगे। इससे संबंधित फॉर्म को भरकर तहसील में जमा करेंगे। जिससे मतदाताओं के नाम बढ़ाने, घटाने, संशोधन आदि का कार्य किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह कार्य प्रारंभ किया गया है। इस बार एक ही मतदाता सूची रहेगी। उसमें पूरक सूची नहीं लगेगी। इसी के अनुरूप बीएलओ कार्य कर रहे हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी निकाय सुरेश प्रसाद ने बताया कि सभी 539 बीएलओ को किट सहित जरूरी प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। उनकी ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed