{"_id":"622e3982b96e591d9937b4de","slug":"53-candidates-got-less-votes-than-nota-sitapur-news-lko6216642104","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। विधानसभा चुनाव की मतगणना में जो नतीजे सामने आए हैं, उनमें कांग्रेस पार्टी समेत 53 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। ये सभी उम्मीदवार नोटा से ही चुनाव हार गए हैं। चुनावी अखाड़े में उतरने के बाद अपनी जीत का दम भर रहे थे लेकिन मतगणना में हकीकत सामने आने के बाद कांग्रेस समेत सभी नेताओं की हवा निकल गई है।
इस बार विधानसभा चुनाव में सभी प्रमुख दलों समेत अन्य दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों समेत 96 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल कर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। चुनावी अखाड़े में कूदने के बाद यह सभी नेता अपनी जीत का दंभ भर रहे थे। कांग्रेस ने लड़की हूं, लड़ सकती का नारा देकर जिले की अधिकांश सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारे थेे। आशा जताई जा रही थी कि महिला प्रत्याशी चुनाव में आधी आबादी का पूरा वोट पाने में सफल हो सकती हैं। इसी समीकरण के आधार पर कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में अपनी जीत का दावा कर रही थी।
प्रत्याशी भी अपनी जीत का दम भरते नहीं थक रहे थे। नेता समेत राजनीतिक पंडितों का आंकलन भी यही था कि कांग्रेस इस चुनाव में महिला उम्मीदवारों को उतार कर आधी आबादी का वोट पाने का दांव चला है। 10 मार्च को जब चुनाव परिणाम सामने आए तो वह चौंकाने वाले थे। लहरपुर से कांग्रेस की उम्मीदवार अनुपमा द्विवेदी को 1564 मत मिले जबकि 1890 वोट नोटा को पड़े। मिश्रिख में 1498 वोट नोटा को पड़े। जबकि आप के बाबूराम वर्मा को महज 1450 वोट मिले।
विज्ञापन
सीतापुर में 1226 मत नोटा को डाले गए। आप प्रत्याशी को महज 435 वोट मिले। महमूदाबाद में 1365 मतदाताओं ने नोटा को वोट डाले। आप प्रत्याशी राजकुमार गुप्ता को 393 मत मिले। बिसवां में नोटा को 1581 वोट डाले गए। आप प्रत्याशी को 523 मत मिले। सिधौली में 1556 वोट नोटा को डाले गए। आप प्रत्याशी कन्हैया लाल को महज 1154 वोट मिले। महोली में 1480 वोट नोटा को पड़े। आप प्रत्याशी दीप्ती वर्मा को महज 985 वोट मिले।