{"_id":"5b48f0c64f1c1b4e748b47a4","slug":"51531506886-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लैंडर्स व फार्सी रोग से ग्रसित एक घोड़े को दी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लैंडर्स व फार्सी रोग से ग्रसित एक घोड़े को दी मौत
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ग्लैंडर्स व फार्सी रोग से ग्रसित एक घोड़े को दी मौत
लहरपुर (सीतापुर)। पशुपालन विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक घोडे़ को सहज मृत्यु की। इसे यह मौत डीएम की अनुमति के बाद दी गई। यह घोड़ा ग्लैंडर्स और फार्सी बीमारी से ग्रसित था।
मालूम हो कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में लहरपुर में मोहल्ला ठठेरी टोला निवासी सिराजुद्दीन के घोड़ों की जांच की थी। इसमें घोड़े ग्लैंडर्स और फार्सी रोग से ग्रसित पाए गए थे। यह बीमारी एक संचारी रोग है जिसके पशुओं से मनुष्यों में होने की संभावना बढ़ जाती है।
इसलिए पशुपालन विभाग की टीम ने बीमारी से ग्रसित घोड़ों को सहज मृत्यु देने के लिए डीएम से अनुमति मांगी थी। पर स्वीकृति के अभाव में इनकी मृत्यु टल गई थी। शुक्रवार को जिलाधिकारी की अनुमति के बाद बीमार घोड़े को नगर के मोहल्ला गन्नी टोला स्थित पुराने भट्टे में सहज मृत्यु दी गई। इस मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामअचल, कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह आदि उपस्थित थे।