{"_id":"5b1ec1634f1c1bca228b4fed","slug":"51528742243-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालगांव व अटरिया थाना क्षेत्रों में हुए हादसे
अटरिया/लहरपुर (सीतापुर)। अटरिया थाना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन स्थानीय नागरिक घायलों को लेकर अस्पताल भागे। मगर रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया।
जबकि उसके साथी का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, तालगांव कोतवाली इलाके में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जिससे चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा निवासी सूरज (25) ट्रक चालक था।
बताते हैं कि रविवार की रात वह ट्रक लेकर कहीं जा रहा था। रास्ते में तालगांव थाना क्षेत्र में सीतापुर-लहरपुर मार्ग पर कसरैला के निकट ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इस कदर जबरदस्त थी कि ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
इससे ट्रक चालक सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। अटरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बगहिया निवासी दीपू (35) इन दिनों सिधौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में रह रहा है। रविवार की रात दीपू अपने चाचा बगहिया निवासी बैजू (42) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था।
रास्ते में बगहिया गांव के निकट ही अटरिया नीलगांव मार्ग पर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दीपू व बैजू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय नागरिक घायलों को लेकर अस्पताल भागे। रास्ते में दीपू ने दम तोड़ दिया। घायल बैजू को क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।