{"_id":"5a0b28b04f1c1bc8678bb550","slug":"51510680752-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार खुद हैरान, दिव्या भारती ने क्यों लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार खुद हैरान, दिव्या भारती ने क्यों लगाई फांसी
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सिपाही की खुदकुशी का रहस्य बरकरार
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में महिला सिपाही दिव्या भारती के संदिग्ध हालात में फांसी लगाने के मामले में अब तक रहस्य बरकरार है।
मंगलवार को बरेली से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे दिव्या के परिवारीजन भी घटना को लेकर हैरान थे कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि उसने खुदकुशी कर ली। दोपहर में दिव्या का शव लेकर परिवारीजन बरेली रवाना हो गए।
कलेक्ट्रेट स्थित एक सरकारी आवास में सोमवार शाम को सिपाही दिव्या भारती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। उसके कान में मोबाइल फोन की लीड लगी थी।
इसके चलते आशंका जताई जा रही है कि फोन पर किसी से बातचीत के दौरान अचानक किसी बात पर क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी की है।
मंगलवार सुबह बरेली से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे दिव्या के पिता महेश चंद, मां उर्मिला देवी, भाई सिद्धार्थ, अनीत कुमार आदि घटना को लेकर हैरान दिखे।
उर्मिला देवी ने बताया कि 12 नवंबर की रात दिव्या ने उन्हें फोन किया था। इस दौरान उसने अपने भाई सिद्धार्थ से भी बात की थी।
बातचीत में सब कुछ सामान्य था, ऐसा भी नहीं लगा कि वो किसी बात को लेकर परेशान थी। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।
मगर दिव्या ने किस वजह से आत्महत्या की, इसका पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि, इस संबंध में परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव लेकर बरेली रवाना हो गए।