{"_id":"5a089a5f4f1c1b69678bb10c","slug":"51510513247-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनाफे के लालच में प्याज व टमाटर का अवैध भंडारण पड़ सकता महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनाफे के लालच में प्याज व टमाटर का अवैध भंडारण पड़ सकता महंगा
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। अधिक मुनाफे के फेर में प्याज व टमाटर की जमाखोरी करने वाले व्यापारियों की अब खैर नहीं है। डीएम डॉ. सारिका मोहन ने छापामार अभियान चलाकर जमाखोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई का फरमान जारी किया है।
इसके लिए मंडी सचिव की अध्यक्षता में टीमें भी गठित कर दी गई हैं। रविवार को मंडी सचिव ने थोक व्यापारियों व आढ़तियों के साथ बैठक कर प्याज व टमाटर का अवैध भंडारण नहीं करने की चेतावनी दी है। सोमवार से छापेमारी शुरू की जाएगी।
इन दिनों शहर में टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो जबकि प्याज 30 से 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। प्याज व टमाटर के दाम इस कदर बढ़ने का संज्ञान लेते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने डीएम को पत्र लिखकर कीमतें कंट्रोल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इस पर डीएम डॉ. सारिका मोहन के निर्देश पर मंडी सचिव ज्योति चौधरी ने अभियान का खाका खींचा है। मंडी सचिव ने रविवार को थोक व्यापारियों व आढ़तियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने थोक व्यापारियों व आढ़तियों को प्याज व टमाटर की जमाखोरी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि, छापेमारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
मंडी में करें शिकायत
प्याज व टमाटर के अवैध भंडारण के खिलाफ सोमवार से छापेमारी अभियान शुरू होगा। जमाखोरी मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। छापेमारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। कहीं भी हद से ज्यादा महंगा प्याज व टमाटर बिकने पर मंडी सचिव से शिकायत की जा सकती है।