फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तीन कोतवाल बदले, धर्मेंद्र बने शहर कोतवाल

तीन कोतवाल बदले, धर्मेंद्र बने शहर कोतवाल

Sun, 02 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
तीन कोतवाल बदले, धर्मेंद्र बने शहर कोतवाल
तीन कोतवाल बदले, धर्मेंद्र बने शहर कोतवाल
विज्ञापन

26 दरोगा, 206 आरक्षियों के कार्यक्षेत्र बदले
सीतापुर। पुलिस अधीक्षक मृगेंद्र सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। शहर की बेपटरी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी ने कोतवाल राजेश कुमार सिंह को हटाकर महमूदाबाद में तैनात इंस्पेक्टर धर्मेंद्र रघुवंशी को शहर कोतवाल बनाया है। राजेश कुमार सिंह को एसपी ने विशेष जांच प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस आदि सेल का प्रभार सौंपा है। वहीं महिला कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर रंजना सचान को महमूदाबाद कोतवाली का जिम्मेदार बनाया है। बिसवां में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर अंकिता वर्मा को महिला कोतवाली का प्रभार दिया है। शहर के तामसेनगंज चौकी प्रभारी शशिकांत चौहान को लाइन हाजिर कर उनकी जगह भीम शंकर मिश्र को कोतवाली की तामसेनगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने कुल 26 दरोगा के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इतना ही नहीं जिले के विभिन्न थाना-कोतवालियों में तैनात 206 आरक्षियों के भी कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed