{"_id":"602960bb8ebc3ee96d155671","slug":"5146-corona-warriors-to-be-vaccinated-today-sitapur-news-lko564856851","type":"story","status":"publish","title_hn":"5146 कोरोना योद्धाओं को आज लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5146 कोरोना योद्धाओं को आज लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना वैक्सीन लांच के 28 दिन बाद सोमवार को कोरोना योद्धाओं को दूसरी डोज दी जाएगी। यह डोज जिले के सीएचसी हरगांव व जिला महिला अस्पताल में दी जाएगी। इसके अलावा अन्य सीएचसी पर फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाएगा।
16 जनवरी को जिले में कोरोना वैक्सीन लांच हुई थी। उस समय वैक्सीन की पहली डोज ले चुके स्वास्थ्यकर्मियों के 28 दिन पूरे हो गए है। अब इनको दूसरी डोज दी जाएगी। सोमवार को सीएचसी हरगांव पर 228 व जिला महिला अस्पताल में 84 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज मिलेगी।
इसके अलावा सभी सीएचसी पर 5146 कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया जाएगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि सभी निर्धारित केंद्रों पर पहली व दूसरी डोज पहुंच चुकी है। सुबह 10 बजे से केंद्रों पर टीकाकरण शुरू हो जाएगा। शाम पांच तक टीकाकरण जारी रहेगा। कोरोना योद्धाओं के मोबाइल पर अपने निर्धारित केंद्र पर आने का मैसेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
अब सिर्फ दो ही एक्टिव केस
जिले में अब कोरोना का अंतिम समय चल रहा है। पिछले दो दिन से कोरोना के मामले नहीं आए हैं। जबकि जिले में अब महज दो ही एक्टिव केस बचे है। जिसमें एक मरीज होम क्वारंटीन व एक मरीज लखनऊ में भर्ती है। डॉ. पीके सिंह ने बताया कि यह जिलेवासियों के लिए बहुत ही राहत वाली खबर है।