{"_id":"60ccdc8e8ebc3e7ce75b817f","slug":"512-newly-elected-village-heads-took-oath-sitapur-news-lko5830782169","type":"story","status":"publish","title_hn":"512 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
512 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने शपथ ली
विज्ञापन
सीतापुर। पहले चुनाव में असंगठित रह गईं ग्राम पंचायतों के प्रधानों के लिए शुक्रवार का दिन अहम रहा। ऐसी 512 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ली। पदभार मिलने से प्रधानों के चेहरे खिल गए। सभी ने गांव के विकास का संकल्प लिया। शनिवार को प्रधान ग्राम पंचायत की पहली बैठक करेंगे। बकी 220 प्रधानों को शनिवार को शपथ दिलाई जाएगी।
पहले चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम न पूरा होने की वजह से 732 ग्राम पंचायतों का गठन अधूरा रह गया था। गठन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव कराया था। 7,318 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव पूरा करके ग्राम पंचायतों का गठन कर दिया गया। शुक्रवार को नवगठित 512 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शपथ दिलाई गई। बाकी 220 प्रधानों को शनिवार को शपथ दिलाई जाएगी।
महमूदाबाद संवाद के अनुसार 25 ग्राम प्रधानों और 311 ग्राम पंचायत सदस्यों ने वर्चुअली शपथ ग्रहण की। तंबौर संवाद के अनुसार बेहटा ब्लॉक के 27 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली है। 67 प्रधान पहले ही शपथ ले चुके हैं। हरगांव संवाद के अनुसार 40 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने शपथ ली है।
विज्ञापन
एडीओ आईएसबी अमित कुमार शुक्ल, एडीओ समाज कल्याण विशाल जैसवार, एडीओ कोआपरेटिव रामनिवास राना, एडीओ एग्रीकल्चर अशोक कुमार गोड के साथ ही ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने प्रधानों को शपथ दिलाई।
पोखरा, बकसोहिया, पिपराधूरी, नरहरपुर, रोना, खमोना, अखितयारपुर, झरिया, सेलूमऊ, बडख़ेरवा, मदनापुर, परसेहरानाथ, रायपुर, फिरोजपुर गडसारी, राही, शेखापुर महानदपुर, फतेहपुर मीरा बेहड, बरियाडीह, कोरययागगादास, पट्टी कटेसर, मझिगवां, नयागाव फिरोजपुर, पीतपुर, नकुरी कला, फतेहपुर मातिनपुर, बेलामऊकला, उमरीसलेमपुर, हैदरपुर, बरोसा, बनिहार, ददवारा, कटका, भीखपुर, महादेव अटरा, बेनी राजादशरथपुर, राजेपुर, अरमी, भटपुरवा व खेदरापुर आदि ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने शपथ ली। प्रधान शनिवार को सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।