फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   504 Recruit took oath

504 रिक्रूट बने सिपाही

Thu, 30 Jun 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
504 Recruit took oath
पुलिस - फोटो : ‌file photo
जिले में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 504 रिक्रूट गुरुवार को सिपाही बन गए। पुलिस लाइन में हुए दीक्षांत समारोह में जवान परेड में शामिल हुए। एडीजी, एटीसी विजय कुमार ने मान प्रणाम लेते हुए जवानों को शपथ दिलाई। इनमें से 203 जवानों की द्वितीय वाहिनी पीएसी के आरटीसी में प्रशिक्षण ले रहे थे। हरिकेश यादव को सर्वश्रेष्ठ आरक्षी पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


 पुलिस लाइन में जवानों का दीक्षांत समारोह रखा गया। मुख्य अतिथि एडीजी, एटीसी विजय कुमार ने मान प्रणाम लेते हुए जवानों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इससे पूर्व एडीजी ने परेड का निरीक्षण किया। एडीजी ने कहा कि समाज में सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। अनुशासन में रहकर कर्तव्य निष्ठा से काम कर सभी को समाज की सेवा करनी है।
विज्ञापन


डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी सौमित्र यादव ने भी समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर जवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। परेड पूरी करने के बाद जवान खुशी से उछल पड़े और अपने परिवार के सदस्यों से मिलकर खुशी का इजहार किया। इसी तरह से द्वितीय वाहिनी पीएसी के आरटीसी में 210 जवान प्रशिक्षण ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर 203 जवानों ने दीक्षांत परेड में हिस्सा लिया। यहां पर मुख्य अतिथि पीएसी मुख्यालय पुलिस उप महानिरीक्षक डीके चौधरी ने जवानों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई और मान प्रणाम लिया। कार्यक्रम में सेनानायक विनोद कुमार सिंह, उपसेनानायक सुरेंद्र नाथ तिवारी, भागवत, जटा शंकर पाठक, पारस नाथ चौधरी, संदीप कुमार मौर्य आदि मौजूद थे। प्रशिक्षण के दौरान हरिकेश यादव को सर्वश्रेष्ठ आरक्षी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

छलक रहे थे खुशियों के आंसू
दिक्षांत परेड के दौरान मन को छू लेने वाली खुशी देखने को मिल रही थी।  जवानों के परिवारीजन इस परेड को देखने के लिए आए हुए थे। पुलिस के बैंड व लकदक वर्दी व बूटों से कदम ताल करते जवान अनुपम छठा बिखेर रहे थे। इस दौरान जवानों के परिवारीजन मोबाइलों के कैमरों से अपने परिवार के सदस्य की फोटो खींचते नजर आए।

परेड़ पूरी होने के बाद तो ग्राउंड में खुशी की लहर सी दौड़ रही थी। कोई अपने परिवार के सदस्यों के गले मिल रहा था, तो कोई पैर छूकर आशिर्वाद ले रहा था। कुछ जवान अपने परिवार के सदस्यों के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए। जवान एक दूसरे को अपने परिवार के सदस्यों से परिचय करा रहे थे।

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुबह विदाई
दिक्षांत समारोह के बाद इन जवानो के लिए पुलिस लाइन व द्वितीय वाहनी पीएसी में भोजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़े खाने के नाम से किए गए इस आयोजन में जवानों ने तरह तरह के व्यंजनों को लुप्त उठाया और एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। हर कोई अपना सामान बांधकर घर जाने के लिए बेताब नजर आ रहा था। इस दौरान तमाम ऐसे जवान थे, जिनकी आपस में गहरी मित्रता हो गई थी, वे एक दूसरे को घर आने का न्योता भी दे रहे थे।

सम्मानित हुए जवान
बेहतर अंक पाने वाले जवानों को दीक्षांत समारोह में सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि ने जवानों को पुरस्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। परेड में प्रिंस कुमार शर्मा ने बेहतर प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। सम्मान पाने वालों में अलग-अलग समूहों में प्रथम स्थान पाने वाले सूरजभान, शादिक अली, प्रिंस शर्मा, अरविंद, अवधेश कुमार, मोहन सिंह, हरेंद्र सिंह, सोनू कुमार शामिल हैं।


जबकि वाह्य विषयों में रामऔतार, दिग्विजय सिंह, फायरिंग में गौरव सिंह, शारीरिक प्रशिक्षण में राम विशाल, बाह्य विषयों में अमीर खां, अंत: विषय में सोनू व सर्वांगं सर्वोत्तम में आमिर खां पहले स्थान पर रहे। परेड कमांडर में प्रिंस कुमार शर्मा प्रथम, राजमोहन द्वितीय व पुलकित तोमर तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed