{"_id":"61e317338df7930300347d8f","slug":"50-more-infected-including-seven-women-sitapur-news-lko6136385159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महिलाओं समेत 50 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात महिलाओं समेत 50 और संक्रमित
विज्ञापन
लहरपुर सीएचसी पर कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। दिन पर दिन संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सात महिलाओं समेत 50 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी नए मरीजों को होम आइसोलट करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाज शुरू कर दिया गया है। राहत की बात है कि तीसरी लहर में किसी मरीज की अब तक कोरोना से मौत नहीं हुई है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 347 हो गई है।
जनवरी की शुुरुआत के साथ ही जिले में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। पहले चार से पांच केस आते थे, लेकिन पिछले कई दिनों से इनकी संख्या में कई गुना इजाफा हो गया है। फिलहाल आंकड़ा 50 के नीचे नहीं जा रहा है। शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोविड रिपोर्ट में जिले के अलग-अलग स्थानों से कोरोना के 50 नए मामले मिले हैं। संक्रमित मरीजों में सात महिलाएं, 43 पुरुष शामिल हैं।
पुुरुषों के आंकड़ों में 10 साल के उम्र के दो बालक भी हैं। नए मरीजों की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। टीमें मरीजों से बातचीत कर इलाज की सलाह दे रही हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि मरीजों को होम आइसोलेट कर इलाज जारी है। किसी की हालत गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
डीएम कॉलोनी व पुलिस लाइंस सहित अन्य जगहों पर मिले मरीज
शहर के जीआईसी रोड सिविल लाइंस, काजी कमालपुर, बंडियानगर, लहरपुर, भिठौरा, दूलामऊ, रामऔतारपुर, भेठरा, महोली, गड़सा, मरेली, महमूदाबाद, सुदामापुर, मिश्रिख, मैगलगंज, दुुर्गापुरवा, कोरैया उदयपुर, नवीन चौक, सलेमपुर, नैपालापुर, विकासनगर, पुलिस लाइंस, सदर बाजार, पीएसी, तालगांव, डीएम कॉलोनी, दुर्गा मंदिर घंटाघर, पहला, तालगांव, सुहेतारा, रेउसा, मऊ, सिधौली, ब्रम्हावली, आदर्शनगर, इस्माइलपुर, तामसेनगंज, चर्च रोड, टिकरा, राजेपुर में कोरोना के नए मरीज पाए गए हैं।
इस उम्र के मिले मरीज
शनिवार को कोरोना संक्रमित मिलने वाले मरीजों में दो बालक 10 साल के हैं। पांच लोग 11 से 20 साल, 39 मरीज 21 से 55 साल के व चार मरीज 55 साल के हैं।
फिर भी नहीं थम रही है लापरवाही, मनमानी
कोरोना का खतरा दिन पर दिन बढ़ रहा है, लेकिन हैरानी इस बात है कि जिस तरह से खतरा बढ़ रहा है, उसी तरह से लोगों की लापरवाही भी बढ़ रही है। लोग मानने को तैयार नहीं है। हर जगह पर कोविड प्रोटोकाल का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। बाजार हो, बस स्टॉप हो, रेलवे स्टेशन हो, जिला अस्पताल हो या अन्य कोई सार्वजनिक स्थल, कहीं भी नियमों का पालन नहीं हो रहा है। न मास्क दिखता है, न सोशल डिस्टेंसिंग। जिम्मेदार भी इसको लेकर कोई कड़ा कदम अभी उठाते दिख नहीं रहे हैं।