फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   50 bighas of land cut off, migration of villagers started

50 बीघा जमीन कटी, ग्रामीणों का पलायन शुरू

Sat, 19 Jun 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
50 bighas of land cut off, migration of villagers started
रेउसा इलाके के चौकीपुरवा में कटान करती नदी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। जलस्तर बढ़ने से नदियां उफनाने लगी हैं। शनिवार को लखीमपुर बैराज से 2.93 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी देर रात तक जिले की शारदा व सरयू में पहुंच जाएगा। अधिक पानी आने से अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कटान के भय से परमेश्वरपुरवा व फौजदारपुरवा के 25 परिवारों ने अपना घर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने सड़कों के किनारे आशियाना बनाना शुरू कर दिया है। छह लोगों की करीब 50 बीघा जमीन नदी में समा गई है। डीएम व एसपी ने फौजदारपुरवा पहुंचकर वहां के हालात देखे। प्रभावितों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। लखीमपुर जिले के बैराज से शनिवार को शारदा में 1.38 लाख व सरयू नदी में 1.55 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी देर रात तक जिले की नदियों में आ जाएगा।
विज्ञापन

एक साथ 2.93 लाख पानी आने से अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसको लेकर एसडीएम बिसवां अनुपम मिश्रा ने बाढ़ प्रभावित फौजदारपुरवा व परमेश्वरपुरवा में ड्रोन कैमरे से निगरानी की। लेखपालों को रुक कर पल-पल की जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। कटान तेज होने से लोगों के घरों पर संकट आ गया है। परमेश्वरपुरवा के सर्वेश, तीरथराम, चंदर, धनीराम, निर्मल, रमेश, श्रीराम, गयादीन, लालाराम, परमेश्वरलाल, गायत्री, कमलेश, प्यारेलाल ने घर छोड़ पलायन कर लिया है। इन लोगों ने अपने कच्चे व पक्के मकान तोड़ने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फौजदारपुरवा के गोमती, विजय प्रताप, छोटेलाल, पटवारी, शत्रोहनलाल, अमित, अनीता ने घर छोड़ दिया है। यह लोग शनिवार को मकान तोड़ते हुए नजर आए। फौजदारपुरवा के जमीदार की 12 बीघा, लल्लन की तीन बीघा, लक्ष्मी की दो बीघा, बैजू की पांच बीघा, श्रीकेशन की चार बीघा व रामवती की पांच बीघा परती जमीन कटान में चली गई।
अब लोधनपुरवा व पासिनपुरवा के करीब बाढ़ का पानी पहुंच गया है। गांव से करीब 10 मीटर दूर नदी बह रही है। पासिनपुरवा के रामदुलारे, छोटे, रामदास, मुकद्दम, नरेश व मैनेजर ने कटान की वजह से पलायन की तैयारी शुरू कर दी है। एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों की ड्रोन से निगरानी की।
चहलारी घाट से देखा नदी का जलस्तर
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह ने बाढ़ की आशंका को लेकर शनिवार को प्रभावित इलाके का दौरा किया। सबसे पहले डीएम व एसपी चहलारी घाट पहुंचे। वहां गड्ढों की हकीकत देखी। पुल से नदी का जलस्तर देखा। इसके बाद अफसरों का काफिला फौजदारपुरवा की तरफ रवाना हुआ। वहां तक जाने का मार्ग खराब है।

दुर्गापुरवा में दोनों अफसरों के वाहन ठहर गए। आगे कच्चे रास्ते पर वाहन फंसने का डर था। इस पर एसडीएम ने एक अन्य वाहन उपलब्ध कराया। उस वाहन से डीएम व एसपी फौजदारपुरवा पहुंचे। गांव पहुंचकर कटान देखी। अफसरों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed