फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   4729 beneficiaries got the amount of urban housing scheme

4729 लाभार्थियों को मिली शहरी आवास योजना की धनराशि

Wed, 01 Sep 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
4729 beneficiaries got the amount of urban housing scheme
सीतापुर। जिले के 4729 लाभार्थियों को पीएम शहरी आवास योजना की धनराशि सीएम को ओर से ऑनलाइन खातों में भेजी गई है। मौके पर सीएम ने वर्चुअल संवाद के जरिए आवास एवं पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से बात की। इसके लिए निकायों में लाइव प्रसारण सुनने के लिए लाभार्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आवास योजना शहरी के तहत पूरे प्रदेश में लभर्थियो को ऑनलाइन हस्तांतरण किया है। सीएम ने आवास, पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से संवाद भी किया। योजना के तहत जिले के 4729 लाभार्थियों को कुल 32 करोड़ 43 लाख 67 हजार 94 रुपए भेजे गए।
विज्ञापन

जिसमें 2907 को तीसरी किस्त के रूप में 14 करोड़ 36 लाख 47 हजार 504 रूपए, 915 लाभार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में 13 करोड़ 53 लाख 69 हजार 590 रूपए एवं 907 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में चार करोड़ 53 लाख 50 हजार रूपए हस्तांतरित किए गए हैं। बिसवां संवाद के अनुसार नगर पालिका सभागार कक्ष में टीवी स्क्रीन पर वर्चुअल संवाद का प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी डॉ. देवेन्द्र श्रीवास्तव सहित पालिका के सभासद और लाभार्थियों ने सीएम का संबोधन सुना। भाजपा के नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, रोहित शुक्ला, संजीव बाजपेई, राम नारायण, अशरफ खान, श्रवण कुमार, तय्यबा खातून, पीएम स्ट्रीट वेंडर्स तथा आत्मनिर्भर निधि योजना के लाभार्थी मौजूद रहे।

महमूदाबाद संवाद के अनुसार नगर पालिका परिषद परिसर में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल संवाद सुना। प्रधानमंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंबरीश गुप्ता व सभासदों के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किए गए। मौके पर वरिष्ठ लेखाकार वसी अहमद, लिपिक रामनरेश, प्रधानमंत्री आवास योजना के मनोज सिंह, विकास कुमार, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed