{"_id":"6410ca9f35d573e1670dd1f4","slug":"4618-teachers-will-get-promotion-on-the-basis-of-appointment-in-the-district-sitapur-news-c-13-1-127936-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जिले में नियुक्ति के आधार पर मिलेगा 4618 शिक्षकों को प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जिले में नियुक्ति के आधार पर मिलेगा 4618 शिक्षकों को प्रमोशन
Wed, 15 Mar 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग के 4618 शिक्षकों को प्रमोशन मिलेगा। इन शिक्षकों की वरिष्ठता सूची एनआईसी पर अपलोड कर दी गई है। इस दौरान शिक्षक अपनी वरिष्ठता की जानकारी कर सकते हैं। अगर किसी को कोई दिक्कत है तो 23 मार्च तक आपत्ति दर्ज करा सकता है। यह प्रमोशन जिले में नियुक्ति के आधार पर किए जाएंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक जनपद के अंदर स्थानांतरण व प्रमोशन की काफी समय से मांग कर रहे थे। इस पर शासन ने इस बार गीष्मकालीन छुट्टी में यह प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे। इस पर बीएसए को शिक्षकों की वरिष्ठता सूची बनाने की हिदायत दी गई थी। जिले के 19 विकासखंड़ों में तैनात शिक्षकों की वरिष्ठता सूची बना दी गई है। इस सूची को एनआईसी पर अपलोड कर दिया गया है। सूची में 4618 शिक्षकों के नाम दर्ज किए गए है। यह सूची जिले में नियुक्ति के आधार पर की गई है। यानि अगर कोई शिक्षक गैर जनपद से स्थानांतरण होकर जिले में आया है तो उसकी वरिष्ठता जिले में तैनाती के आधार पर मानी जाएगी न की उसकी मौलिक नियुक्ति का आधार होगा। इस सूची को देखकर शिक्षक 23 मार्च तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
सूची एनआईसी पर अपलोड
प्रमोशन की सूची एनआईसी पर अपलोड कर दी गई है। शिक्षक 23 तक इस पर आपत्ति कर सकते है।
अजीत कुमार, बीएसए