फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   44 houses burnt to ashes

भड़की चिंगारी से 44 मकान राख

Mon, 01 Mar 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
44 houses burnt to ashes
रामपुर मथुरा के ग्वाहडीह में आग बुझाते दमकल कर्मी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। गर्मी की दस्तक के साथ ही अग्निकांड की घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को रामपुर मथुरा के एक गांव में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी शोला बन गई। आग की लपटों ने कुछ ही देर में पूरे गांव को आगोश में ले लिया। करीब 44 घर जलकर राख हो गए। दमकल टीम के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब दस लाख के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। राहत की बात है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा इलाके के गांव नयापुरवा परमगोड़ा मजरा ग्वारी निवासी कमलेश के घर में सोमवार को खाना बनाते समय आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। आग की लपटों ने चंद पलों में पूरे गांव को अपनी आगोश में ले लिया। पूरे गांव में हाहाकार मच गया। सूचना दमकल टीम को दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुट गए।
विज्ञापन

लोगों ने निजी संसाधनों की मदद से घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक गांव के रामसजीवन, रामकेवल, रामदास, गोविंद, राधे, जगदीश, समयदीन, संतराम, राममनोहर, रामचंद्र, हरिद्वार, खुशीराम, अंबर, सुंदर, वीरेंद्र, मनोज, अशोक, संतोष, सोनेलाल समेत करीब 44 घर जलकर राख हो गए। इन घरों में कुछ नहीं बचा है। अग्नि पीड़ितों का कहना है कि आग लगने से घर में सारा सामान, कपड़ा, बर्तन, जेवरात, खाद्य सामग्री से लेकर सब कुछ जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लपटों में जल गए लोगों के अरमान
आग की लपटों ने कई के अरमानों को जला दिए। किसी ने शादी के लिए पाई-पाई जोड़कर इंतजाम किया था तो किसी को आवास बनाने के लिए पैसा प्रधानमंत्री आवास योजना की ओर से मिला था। आग लगने से रामचंद्र के घर में रखी डेढ़ किलो चांदी के जेवर जल गए। अंबर को प्रधानमंत्री आवास बनाने का 40 हजार रुपया बैंक से मिला था, वह भी जल गया। सुंदर को भी आवास बनाने के लिए 60 हजार रुपये मिले थे। बेटे की शादी का सामान रखा था, वह भी जलकर खाक हो गया।

विधायक ने की मदद
सेवता विधायक ज्ञान तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होेंने पीड़ितों के लिए कंबल, तिरपाल से लेकर खाने तक का इंतजाम किया। सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल, चौकी प्रभारी बहादुरगंज चंद्रपाल, जिला प्रतिनिधि भाजपा लक्ष्मी नारायण मौर्य, पूर्व प्रधान भी गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed