फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   44 crore will be spent to deal with flood

बाढ़ से निपटने को खर्च होंगे 44 करोड़

Wed, 01 Jan 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
44 crore will be spent to deal with flood
सीतापुर। गांजर के बाशिंदों को इस बार बाढ़ की से समस्या से राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार ने तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। बिसवां तहसील में एक व महमूदाबाद तहसील में दो तटबंध बनेंगे। इन परियोजनाओं पर 44 करोड़ रुपये खर्च होगा। तटबंध बनने के बाद गांजर की 40 हजार आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

सीतापुर जिले की तीन तहसीलें बिसवां, लहरपुर और महमूदाबाद गांजरी इलाके के नाम से पहचानी जाती है। यहां हर साल वर्षा और पहाड़ों से छोड़े गए पानी से तबाही मचती है। बाढ़ की विभीषिका में यहां के हजारों लोगों के घर और जमीन नदी में समा जाते हैं। शायद यही वजह है कि यहां का समूचा इलाका पूरी तरह से पिछड़ा है। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेवता विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आए थे।
विज्ञापन

इस दौरान सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने मुख्यमंत्री के समक्ष गांजर की समस्या रखी थी। इस पर उन्होंने लोगों को समस्या के समाधान के प्रति आश्वस्त किया था। इस पर जिला प्रशासन ने बिसवां और महमूदाबाद तहसीलों में तटबंध बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। तीन परियोजनाओं को मुख्यमंत्री व जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन तीन परियोजनाओं को शासन स्तर से मंजूरी मिली है, उनमें बिसवां तहसील की एक व महमूदाबाद तहसील की दो परियोजना शामिल हैं। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने बताया कि शासन ने बिसवां तहसील की खमरिया-शेखूपुर-बड़ईडीह, महमूदाबाद तहसील की बगस्ती परियोजना के लिए 24 करोड़, शुकल्लनपुरवा परियोजना के लिए आठ करोड़ बजट की मंजूरी दी है।
बिसवां तहसील में खमरिया से शेखूपुर होते हुए बड़ईडीह तक तटबंध का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 12 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। बगस्ती में 24 करोड़ तथा शुक्लनपुरवा में आठ करोड़ बजट से तटबंधों का निर्माण कराया जाएगा। तीन परियोजनाओं में तटबंध बनने से यहां की करीब 40 हजार जनता को लाभ होगा।

बाढ़ से 44 गांवों के लोगों को मिलेगी निजात
शासन स्तर से मंजूर तीन परियोजनाओं में 44 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। बिसवां तहसील की खमरिया वाया शेखूपुर, बड़ईडीट में 22 गांव आते हैं। महमूदाबाद तहसील के बगस्ती में 14 तथा शुकलनपुरवा में आठ गांव आते हैं। वहां तटबंध बनने से इन गांवों को बाढ़ की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed