{"_id":"6206aa1fd0db1d252f10c1ac","slug":"43-more-found-corona-infected-sitapur-news-lko61741654","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 और मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से कम होता जा रहा है। शुक्रवार को पूरे जिले में 43 लोग ही संक्रमित मिले। अब सक्रिय केसों की संख्या 264 रह गई है।
फरवरी में कोरोना से राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है। जनवरी में जहां संक्रमित लोगों की संख्या रोजाना दो से तीन सैकड़ा तक पहुंच रही थी, वहीं अब फरवरी में इनकी संख्या रोजाना 50 से नीचे ही आ रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अब धीरे-धीरे संक्रमण अपने अंतिम पायदान पर पहुंच रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 43 लोग संक्रमित मिले हैं। अब जिले में सक्रिय केस 264 ही रह गये हैं।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि 19 मरीज लखनऊ व अन्य जनपदों में भर्ती हैं। 240 मरीज होम आइसोलेट हैं। पिछले एक माह में 3015 मरीज इलाज पाकर स्वस्थ हो चुके हैं।