फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   किशोर की मौत से भड़के ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

किशोर की मौत से भड़के ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Wed, 09 Jan 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
किशोर की मौत से भड़के ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन
आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सकरन (सीतापुर)। थाना इलाके में सड़क दुर्घटना में बालक की मौत पर भड़के ग्रामीणों ने यूपी-100 की पीआरवी पर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए सकरन-बिसवां मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क पर जाम लगाने की सूचना पर एसडीएम लहरपुर, सीओ व चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

अफसरों के समझाने पर भी ग्रामीण नहीं माने। रात आठ बजे यूपी-100 के वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम हटाया। जाम से करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


स्थानीय थाना क्षेत्र के प्यारापुर गांव निवासी हरि प्रकाश राजपूत का बेटा रामसागर (8) मंगलवार दोपहर तीन बजे गांव के पास लगी गुड़ बेल से पैदल घर लौट रहा था। तभी सकरन की ओर से आ रहे वाहन ने रामसागर को टक्कर मार दी। हादसे में रामसागर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उधर से गुजरे सकरन इंस्पेक्टर नावेंद्र सिंह सिरोही ने भीड़ देख गाड़ी रोककर जानकारी ली। हादसे में घायल बालक को उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी से सीएचसी सांडा पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

बालक की मौत से भड़के ग्रामीणों ने सकरन थाने की यूपी-100 गाड़ी पर बालक को टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए घटनास्थल पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण पुलिस वाहन के चालक पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।

सकरन-बिसवां मार्ग जाम होने की सूचना पर एसडीएम लहरपुर सुरेश कुमार, सीओ अखंड प्रताप सिंह सहित सकरन, लहरपुर, बिसवां व तंबौर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अफसर काफी देर तक ग्रामीणों को समझाते रहे मगर बात नहीं बनी।

यूपी-100 के वाहन चालक पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और जाम हटाया। रात आठ बजे जाम हटने के बाद यातायात बहाल हुआ। इंस्पेक्टर नोवेन्द्र सिंह सिरोही ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक जख्मी
सकरन थाना क्षेत्र के भैंसी गांव निवासी राजेश चौहान मंगलवार सुबह आठ बजे गांव के ही बीरेंद्र यादव की बहन की दवा लेने बाइक से सकरन जा रहा था। रास्ते में उमराखुर्द गांव के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी सांडा में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed